विकास दूबे पर बन रही वेब सीरीज के इस सीन पर उठी आपत्ति

विकास दूबे पर बन रहे वेब सीरीज "प्रकाश दुबे कानपुर वाला" के प्रोमो के एक सीन पर कड़ी आपत्ति की है.

Written By :

Shweta Singh

Updated

August 24, 2020

आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने विकास दूबे पर बन रहे वेब सीरीज “प्रकाश दुबे कानपुर वाला” के प्रोमो के एक सीन पर कड़ी आपत्ति की है.

यह भी पढ़ें-यूपी में अब घर के बाहर गाड़ी पार्क करने वालों को देना पड़ेगा शुल्क

इस सीन में एक पुलिस अफसर विकास दूबे के पास जा कर कहता है कि उनके पास दूबे के खिलाफ लिखित शिकायत है. इस पर विकास दूबे पुलिस अफसर को गन्दी गाली देता है और उसकी टोपी उठा कर उछाल देता है.

अमिताभ के अनुसार जिस प्रकार से एक पुलिस वाले की टोपी और उस पर लगे निशान को उछाला गया है, यह मात्र पुलिस विभाग का ही नहीं, बल्कि पूरे शासनतंत्र एवं राष्ट्र के प्रतिक चिन्हों का सीधा अपमान है. उन्होंने कहा कि ऐसा कोई सीन वेब सीरीज में स्वीकार्य नहीं होगा.अतः अमिताभ ने इस वेब सीरीज को बनाने वाले लोगों को इस सीन को तत्काल हटाने के लिए ईमेल भेजा है.