अब 18 में नहीं 21 साल में बेटियां बनेगी दुल्हन, कैबिनेट से प्रस्ताव को मिली हरी झंडी

देश में मोदी सरकार के कार्यकाल में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। आज केन्द्रीय कैबिनेट बैठक में इस कानून को मंजूरी मिल गई है।  

0 333

देश में मोदी सरकार के कार्यकाल में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। आज केंद्र सरकार ने लड़कियों के हक में एक फैसले को मंजूरी दे दी है। बात दें कि भारत में जल्द ही लड़कियों के विवाह की न्यूनतम आयु 18 की बजाय 21 साल हो सकती है। दरअसल, पीएम मोदी ने साल 2020 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए था कि लड़कियों के विवाह की उम्र 18 की बजाय 21 साल करने के प्रस्ताव पर समीक्षा की जा रही है। वही आज केन्द्रीय कैबिनेट बैठक में इस कानून को मंजूरी मिल गई है।

2020 से ही चल रही थी तैयारी:

भारत में अधिकतर लड़कियों की शादी 18 वर्ष होने से पहले ही कर दी जाती है। लेकिन समय के अनुसार इसमें बदलाव करना बेहद जरुरी हो गया था। आपको बता दे कि केंद्र सरकार ने लड़कियों के विवाह की उम्र पर पहले से ही विचार कर रही थी। इसके लिए एक टास्क फोर्स बनाया गया था । जिसने अपनी रिपोर्ट दिसंबर 2020 में नीति आयोग को सौंप दी थी। इस टास्कफोर्स के 10 सदस्यों ने देश भर के जाने माने विशेषज्ञ, स्कॉलर्स एवं नागरिक संगठनो के नेताओं से गहन चर्चा करने के साथ ही अनेक वेबिनार के जरिये महिलाओं से बात कर एक रिपोर्ट तैयार किया। इसके बाद लड़कियों के विवाह की उम्र को बढ़ाकर 21 वर्ष कर किया गया।

विवाह को लेकर दो अहम फैसला:

शादी विवाह को लेकर मोदी सरकार के कार्यकाल में अभी तक 2 बड़े फैसले लिए जा चुके हैं । पहला फैसला ये था कि कैबिनेट ने NRI मैरिज को 30 दिन के भीतर पंजीकृत कराने का बड़ा कदम उठाया था। वही दूसरा बड़ा  फैसला आज लिया है, अब लड़कियों के विवाह की उम्र बढ़ा कर 21 कर दी गई है, संसद में प्रस्ताव पास होने के बाद सभी धर्मों पर समान रूप से लागू किया जाएगा।

Related News
1 of 1,032

1978 में पहली बार हुआ था बदलाव:

शादी विवाह में लड़कियों के उम्र को लेकर ये दूसरी बार बदलाव किया गया है। इससे पहले 1978 में बदलाव किया गया था। आपको बता दे कि पहले लड़कियों के विवाह करने की उम्र 15 साल थी, जिसे बढ़ाकर 18 कर दिया गया था। परन्तु अब टास्क फ़ोर्स ने शादी की उम्र 21 करने के लिए 4 कानूनों में परिवर्तन करने की सिफारिश की है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 18 से 21 के बीच शादी करने वालों की संख्या करीब 16 करोड़ है।

 

ये भी पढ़ें.. पड़ोसी ने नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी से किया रेप, खून से लथपथ मिली मासूम

ये भी पढ़ें.. अय्यर के साथ रोहित शर्मा और शार्दुल का जबरदस्त नागिन डांस, देखें मजेदार वीडियो

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...