सीरियल रेपिस्ट मुठभेड़ में गिरफ्तार, इस तरह महिलाओं को बनाता था शिकार…

पकड़ा गया बदमाश सीरियल रेपिस्ट है। पूर्व में कई महिलाओं से दुष्कर्म (arrested) की वारदात कर चुका है। यह सड़क पर सुनसान जगह पर अकेली महिला को देखकर उसे झाड़ियों

Written By :

SK Sharma

Updated

March 2, 2021

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने कई महिलाओं से दुष्कर्म करने के सीरियल रेपिस्ट (rapist) को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गोली लगने से घायल हुए आरोपी ने पांच दिन पहले सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म कर उसका मोबाइल और नकदी लूटी थी। पुलिस ने इस आरोपी के खिलाफ इनाम घोषित किया था।

ये भी पढ़ें..मार्च में चमकेगी इन 8 राशि वालों की किस्मत, करियर में मिलेगी बड़ी कामयाबी…

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

रेपिस्ट

डीसीपी (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि मुठभेड़ में घायल दुष्कर्मी की पहचान हरिशंकर निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है। फिलहाल वह ग्रेटर नोएडा के सेक्टर- ईटा वन में किराये के मकान में रह रहा था।

डीसीपी ने बताया पकड़ा गया बदमाश सीरियल रेपिस्ट है। पूर्व में कई महिलाओं से दुष्कर्म (rapist) की वारदात कर चुका है। यह सड़क पर सुनसान जगह पर अकेली महिला को देखकर उसे झाड़ियों में खींचकर उसके साथ वारदात करता था। पूर्व में भी यह दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। जेल से छूट कर आने के बाद फरवरी में इस आरोपी ने अलग-अलग जगह दुष्कर्म की चार वारदात की थी।

 रेप

हाल ही में महिला का किया था रेप

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में आरोपी ने 25 फरवरी को महिला से दुष्कर्म और लूट की वारदात की थी। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ लूट और चोरी के मुकदमे भी दर्ज है। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर इसके द्वारा किए गए अपराधों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें..अभिनेत्री यामी गौतम बनी IPS अफसर ! शेयर की तस्वीरें…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)