नेपाल ने 5 भारतीय नागरिकों पर बरसाई अंधाधुंध गोलियां

बिहार से सीतामढ़ी जिले में नेपाल से लगी सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति की पैदा हो गई है. दरअसल सोनवरसा के लालबन्दी बॉर्डर के समीप नेपाली पुलिस और स्थानीय भारतीय नागरिकों के साथ हिंसक झड़प हुई है, जिसमें ..

Written By :

SK Sharma

Updated

June 12, 2020

बिहार से सीतामढ़ी जिले में नेपाल से लगी सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति की पैदा हो गई है. दरअसल सोनवरसा के लालबन्दी बॉर्डर के समीप नेपाली पुलिस और स्थानीय भारतीय नागरिकों के साथ हिंसक झड़प हुई है, जिसमें नेपाल पुलिस ने चार लोगों को गोली मार दी है.

ये भी पढ़ें..लखनऊ: 22 वर्ष से फरार इनामी अपराधी अवैध असलहा समेत गिरफ्तार

इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हैं. बताया जा रहा है कि एक घायल को नेपाल पुलिस अपने साथ ले गई है.

गौरतलब है कि भारत और नेपाल के बीच सीमा को लेकर विवाद चल रहा है. पिछले दिनों नेपाल ने एक नक्शा जारी कर भारत के बड़े हिस्से को अपना बताया था. नेपाली संसद में इसको लेकर एक प्रस्‍ताव भी पारित करने की बात थी.

वहीं गोली लगने से घायल होने वाले में से दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है.जिन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है. घटना सीतामढ़ी जिले के सोनवरसा बॉर्डर इलाके के जानकीनगर गांव की है.फिलहाल एसएसबी और स्थानीय पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें…पाकिस्तानी महिलाएं सीमा के पास रहने वालो को ऐसे बना रहीं जासूस