दरिंदगी की हदें पार! घर में घुसकर 3 लोगों ने किया महिला से गैंगरेप, गुप्तांगों पर दागी सिगरेट…

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 42 साल एक महिला से उसके घर में घुसकर 3 लोगों ने गैंगरेप किया. जब इससे भी मन नहीं भरा तो दरिंद्रो ने महिला पर धारदार हथियार से वार किया और उसके निजी अंगों को सिगरेट से दागा दिया.

Written By :

SK Sharma

Updated

December 4, 2022

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 42 साल एक महिला से उसके घर में घुसकर 3 लोगों ने गैंगरेप किया. जब इससे भी मन नहीं भरा तो दरिंद्रो ने महिला पर धारदार हथियार से वार किया और उसके निजी अंगों को सिगरेट से दागा दिया.

ये भी पढ़ें..घर में चल रही थी बेटी की शादी की तैयारी, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई मां

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार तड़के कुर्ला में हुई. उन्होंने कहा कि आरोपी और पीड़िता एक ही इलाके में रहते हैं. उन्होंने बताया, ‘आरोपियों ने एक-एक करके महिला के साथ बलात्कार किया और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी किया.’ इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपियों ने महिला के निजी अंगों को सिगरेट से दागा और उसकी छाती तथा दोनों हाथों पर धारदार हथियार से वार किया. इन आरोपियों में से एक ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और पुलिस से संपर्क करने पर उसे वायरल करने की धमकी दी.

कुर्ला थाने के अधिकारी ने कहा कि महिला ने पड़ोसियों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद एक एनजीओ से संपर्क किया और एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई. उन्होंने बताया कि तीनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 376डी (सामूहिक बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक यौनाचार), 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)