मुलायम सिंह यादव का मेदांता अस्पताल में हुआ निधन, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने जताया दुःख

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में मेदांता अस्पताल में आज निधन हो गया।

0 189

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में मेदांता अस्पताल में आज निधन हो गया। 22 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।  हालांकि उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था और 1 अक्टूबर की रात को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। आज सुबह करीब 8 बजकर 16 मिनट पर आखिरी सांस ली। वहीं राजनीतिक गलियारे के दिग्गज नेता मुलायम सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने दुःख व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी है।

पीएम मोदी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया दुःख:

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।  उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘मुलायम सिंह यादव जी एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे।  उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया, जो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे।  उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉ।  लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर जताया शोक:

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर दुःख व्यक्त करते हुए लिखा कि, ‘राजनीति में विरोधी होने के बावजूद मुलायम सिंह जी के सबसे अच्छे संबंध थे। जब भी उनसे भेंट होती तो वे बड़े खुले मन से अनेक विषयों पर बात करते। अनेक अवसरों पर उनसे हुई बातचीत मेरी स्मृति में सदैव तरोताज़ा रहेगी। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ।

सोनिया गांधी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया शोक:

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा, “देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में मुलायम सिंह का योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह के निधन पर व्यक्त किया दुःख:

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदायी है। उनके निधन से समाजवाद के एक प्रमुख स्तंभ एवं एक संघर्षशील युग का अंत हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना व शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा ।

Related News
1 of 1,287

 

मुलायम सिंह के निधन पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जताया शोक:

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर शोक जताते हुए लिखे है, ‘यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के दुखद निधन के समाचार से प्रदेश शोक में डूब गया है, यह देश की राजनीति में अपूरणीय क्षति है, इसकी भरपाई मुश्किल है,निधन पर गहरा शोक प्रकट करता हूँ,भगवान से प्रार्थना है कि परिजनों/समर्थकों को अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें!

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुलायम सिंह के निधन पर व्यक्त किया दुःख:

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ऊँ शांति।

 

ये भी पढ़ें..शिक्षक ने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

ये भी पढ़ें..लखनऊ के लूलू मॉल में नमाज पढ़ने का Video वायरल, हिंदू संगठन ने दी धमकी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...