मायावती ने भाजपा, सपा, कांग्रेस के चुनावी वादों पर साधा निशाना, कहा- अपनी सरकार में क्यों नहीं पूरे किये वादें

उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज़ हो गई है। वही बसपा सुप्रीमों मायावती ने भाजपा और कांग्रेस द्वारा किये जा रहे वादों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा चुनाव से पहले यूपी की जनता को लुभाने के लिए वादों की झड़ी लगाई जा रही है, सत्ता में आने के बाद सब भुला दिया जाता है। मायावती ने समाजवादी पार्टी पर भी तंज कसते हुए कहा कि, जब इनकी सरकार प्रदेश में थी तो इन्होने कोई भी काम जनता के लिए नही किया। इन सब झूठे वादे करने वाले नेताओं से जनता सतर्क रहे। बसपा

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

December 3, 2021

उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज़ हो गई है। वही बसपा सुप्रीमों मायावती ने भाजपा और कांग्रेस द्वारा किये जा रहे वादों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा चुनाव से पहले यूपी की जनता को लुभाने के लिए वादों की झड़ी लगाई जा रही है, सत्ता में आने के बाद सब भुला दिया जाता है। मायावती ने समाजवादी पार्टी पर भी तंज कसते हुए कहा कि, जब इनकी सरकार प्रदेश में थी तो इन्होने कोई भी काम जनता के लिए नही किया। इन सब झूठे वादे करने वाले नेताओं से जनता सतर्क रहे।

बसपा सुप्रीमों मायावती ने ट्वीट कर भाजपा, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा ये सभी राजनीतिक पार्टियां जनता को लुभाने और गुमराह करने के लिए आए दिन नए नए वादों की झड़ी लगा रही है। इन  सब वादों को सत्ता में आने के बाद भुला दिया जाता है। अब तक इनका यही इतिहास रहा है। जनता इनसे सतर्क रहे।’

उन्होंने अपने अगले ट्वीट में कहा कि अर्थात् भाजपा व सपा जनता को जो वादे कर रही हैं, ये काम उन्होंने यहां अपनी सरकार रहते हुए क्यों नहीं किए? वही कांग्रेस पार्टी भी महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट व स्कूटी आदि देने का जो वादा कर रही है, ये काम इन्होंने उन राज्यों में क्यों नही किए, जहां इनकी सरकारें हैं? यह भी सोचने की बात है।

 

ये भी पढ़ें.. 20 साल की युवती के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)