शर्मनाकः पुलिस ने हॉस्टल की लड़कियों के उतरवाए कपड़े, करवाया अश्लील डांस, मचा हड़कंप…

जलगांव के शासकीय आशादीप महिला छात्रावास में रहने वाली लड़कियों (girls) से कपड़े उतार कर डांस करवाया गया है. कुछ पुलिसकर्मी और हॉस्टल से बाहर से आए कुछ पुरुष इस घटना में शामिल बताए जा रहे हैं.

Written By :

SK Sharma

Updated

March 3, 2021

प्रदेश में खाकी को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबकि जलगांव के शासकीय आशादीप महिला छात्रावास में रहने वाली लड़कियों (girls) से कपड़े उतार कर डांस करवाया गया है. कुछ पुलिसकर्मी और हॉस्टल से बाहर से आए कुछ पुरुष इस घटना में शामिल बताए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें..3 साल तक गर्भवती रहने के बाद महिला ने दिया बकरे को जन्म, हर कोई हैरान, देखे तस्वीरे…

दरअसल एक सामाजिक संगठन ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की है. जिलाधिकारी के सामने सबूत के तौर पर इस घटना से जुड़ा वीडियो प्रस्तुत किया गया है. जिलाधिकारी अभिजीत राऊत ने इस मामले की विस्तृत जांच कराने का आश्वासन दिया है. घटना महाराष्ट्र की है.

लड़कियों ने बयां किया दर्द

महिला और बालकल्याण विभाग की ओर से सातारा के गणेश कॉलनी में स्थित हॉस्टल में बेसहारा, प्रताड़ित और पीड़ित महिलाओं और लड़कियों (girls) के रहने और खाने की व्यवस्था की जाती है.

इस हॉस्टल में कुछ अनैतिक काम हो रहा है, ऐसी शिकायतें मिल रही थीं. स्थानीय जननायक फाऊंडेशन के अध्यक्ष फिरोज पिंजारी, फरीद खान, मंगला सोनवणे जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हॉस्टल में रहने वाली महिलाओं और लड़कियों से बातचीत की तो हकीकत बाहर आई.

जांच के नाम पर किया शोषण

यह घटना 1 मार्च की है. जांच के नाम पर कुछ पुलिस कर्मचारी और अन्य लोग हॉस्टल में दाखिल हो गए. इन लोगों ने लड़कियों से कपड़े उतरवा कर उनसे जबरदस्ती डांस करवाया. जिन लड़कियों ने ऐसा करने से मना किया उन्हें मारने-पीटने की धमकी दी गई.

ये कोई पहला मामला नहीं…

जब इस बारे में विस्तार से पता करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता वहां पहुंचे तो उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया. लड़कियों ने खिड़कियों से चिल्ला कर पूरी बातें बताईं. यही नहीं कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के बीड स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल की भी एक खबर सामने आई थी. यहां गर्ल्स (girls) हॉस्टल के आइसोलेशन सेंटर में लड़कियों के कपड़ों पर अश्लील बातें लिखी गई थीं.

ये भी पढ़ें..अभिनेत्री यामी गौतम बनी IPS अफसर ! शेयर की तस्वीरें…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)