टीम इंडिया के शर्मनाक प्रदर्शन से दुखी हो गए थे M.S.Dhoni, खुद को बताया हार का जिम्मेदार

भारत में सबसे कामयाब कप्तानों कि बात करें तो पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे ऊपर आता है।

0 665

भारत में सबसे कामयाब कप्तानों कि बात करें तो पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे ऊपर आता है। धोनी भारतीय टीम के ऐसे कप्तान है जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को आईसीसी की तीनों ट्राफी दिलाया है। इसके आलावा महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान भारतीय टीम को टेस्ट मैच में भी टॉप पर रखा था। हालांकि, धोनी को भी बतौर कप्तान ख़राब दौर से गुजरना पड़ा था और कई बार अपनी बनाई हुई रणनीति को लेकर फेल भी हुए हैं। वही टीम की हार का जिम्मेदार खुद को बता दिया।

इस समय धोनी को हुई थी निराशा:

2011-2012 में धोनी कि कप्तानी में भारतीय टीम ने विदेशी सरजमी पर बेहद ख़राब प्रदर्शन किया था। उस समय भारतीय टीम ने 8 में से 8 मैच हार गई थी। वही धोनी ने बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच हारने के बाद खुद को ही टीम के हारने का जिम्मेदार बताया था। उन्होंने कहा था कि वो टीम के कप्तान हैं और इस हार के सबसे बड़े दोषी हैं।

धोनी ने खुद को बताया था जिम्मेदार:

महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान उस समय कहा था कि, ‘इस हार के लिए मुझे दोष देने कि जरूरत है’’ ‘मैं इस टीम का कप्तान हूं मैं इस हार का जिम्मेदार हूं’’। आपको बता दें इसके बाद भारतीय टीम टेस्ट सीरीज गवाने के बाद इंग्‍लैंड दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज भी नहीं जीत पाई थी। धोनी को 2014 में भी इंग्‍लैंड के खिलाफ एक सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

Related News
1 of 307

अब तक के एक कामयाब कप्तान रहे धोनी:

धोनी ने अपने करियर में बतौर कप्तान बहुत से उतार-चढ़ाव देखे हैं। आईपीएल जब से स्टार्ट हुआ है तब से आज तक सिर्फ धोनी ही चेन्नई सुपर किंग्स से कप्तान रहे है और 4 बार टीम को आईपीएल भी जितवाया है।

धोनी ने क्रिकेट जगत में कही उतार चढ़ाव देखे है। हम बता दे की सिर्फ भारत को ही नही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए धोनी ने 4 बार टीम को आईपीएल का विनर बनाया है। आईपीएल के इतिहास में जब से आईपीएल स्टार्ट हुआ तब से आज तक सिर्फ धोनी ही चेन्नई सुपर किंग्स से कप्तान रहे है। दरअसल, धोनी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में  टीम इंडिया से मेंटर के रूप जुड़े थे। वही टीम इंडिया के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद धोनी अपने घर रांची वापस आ गए हैं।

 

ये भी पढ़ें.. 20 साल की युवती के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...