मडियांव में महिला की बांके से काटकर हत्या, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

0 115

लखनऊ–मडियांव में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया है। 8 मई को दिनदहाड़े एक महिला की बांके से काटकर हत्या कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें-गिरफ्तारी पर धनंजय सिंह ने इस मंत्री पर लगाया साज़िश का आरोप

महिला 6 महीने से खुशीराम के घर पर रह रही थी खुशीराम का एक लड़का और पत्नी पहले से थे। हत्या में शामिल खुशी राम की पत्नी व खुशी राम का लड़का आकाश को मड़ियांव पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Related News
1 of 1,196

हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल एक आदत बांका भी बरामद किया गया। पुलिस कमिश्नर लखनऊ सुजीत कुमार पांडे के कुशल नेतृत्व में काम कर रही मड़ियांव पुलिस को सफलता मिली है।

डीसीपी उत्तरी श्रीमती शालिनी एडिशनल डीसीपी राजेश कुमार श्रीवास्तव एसीपी अलीगंज राजकुमार शुक्ला व एसएचओ मडियाव विपिन कुमार सिंह कि सक्रियता के चलते आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।

खुशीराम की पत्नी और 19 वर्षीय लड़के आकाश को मायावती कॉलोनी हंस खेड़ा थाना पारा जनपद लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है और आकाश की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गड़ासा घटनास्थल से कुछ दूरी पर झाड़ियों से बरामद किया गया है। आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास की भी पुलिस छानबीन कर रही है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...