Lockdown: महापौर संयुक्ता भाटिया ने पेश की अनोखी मिसाल

लखनऊ–लॉकडाउन (Lockdown) के कारण नगर निगम कार्यालय बंद होने की वजह से महापौर घर से ही पूरा कार्यभार संभालते हुए ‘वर्क फ्रॉम होम’ का उदाहरण प्रस्तुत कर रहीं हैं। यह भी पढ़ें-देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1000 के पार, 31 हुई मरने वालों की संख्या महापौर ने मा० पार्षदों से वार्ता कर लखनऊ क्षेत्र के सभी वार्डो में हो रहे सेनेटाइजेशन की प्रगति के साथ लॉकडाउन (Lockdown) के कारण वार्डों में जनता को आ रही परेशानियों भी जानी, साथ ही महापौर ने गरीबो को बांटे जा रहे भोजन की समीक्षा करते हुए सभी जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के

Written By :

Shweta Singh

Updated

March 30, 2020

लखनऊ–लॉकडाउन (Lockdown) के कारण नगर निगम कार्यालय बंद होने की वजह से महापौर घर से ही पूरा कार्यभार संभालते हुए ‘वर्क फ्रॉम होम’ का उदाहरण प्रस्तुत कर रहीं हैं।

यह भी पढ़ें-देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1000 के पार, 31 हुई मरने वालों की संख्या

महापौर ने मा० पार्षदों से वार्ता कर लखनऊ क्षेत्र के सभी वार्डो में हो रहे सेनेटाइजेशन की प्रगति के साथ लॉकडाउन (Lockdown) के कारण वार्डों में जनता को आ रही परेशानियों भी जानी, साथ ही महापौर ने गरीबो को बांटे जा रहे भोजन की समीक्षा करते हुए सभी जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के भी सम्यक दिशा निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। महापौर ने कहा कि माo पार्षदों से क्षेत्र मे जोनल अधिकारियो संग समन्वय स्थापित कर अपेक्षित समाज को सामग्री वितरण मे व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो।

लॉकडाउन (Lockdown) के कारण लखनऊ वासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए। नगर निगम मुस्तैद रहना चाहिए। सभी मा०पार्षद और अधिकारी मिलकर पूरे लखनऊ की जनता की चिंता करे, यह हमारे इम्तेहान का समय है। जहाँ कोई दिक्कत हो तो हमे बताए। महापौर घर से ही पूरा कार्यभार संभालते हुए ‘वर्क फ्रॉम होम’ का उदाहरण प्रस्तुत कर रहीं हैं।

यह भी पढ़ें-यात्रियों के लिए मुस्तैद जिला प्रशासन

साथ ही महापौर ने नगर आयुक्त से भी वार्ता कर चल रही सारी गतिविधियों पर चर्चा करते हुए लॉकडाउन (Lockdown) के कारण सभी वार्डों में आ रही जनता की शिकायतो, समस्याओँ को दूर कर जनता तक ज्यादा से ज्यादा सेवाएँ उप्लब्ध कराने के लिये भी निर्देशित किया।

महापौर ने आगे बताया कि वर्तमान समय मे नगर निगम के कर्मचारी, अधिकारी, पार्षदों सहित पूरा नगर निगम परिवार जी जान से जुटा हुआ है, एवं सभी जनता की सेवा मे लगे है। सभी के सहयोग से आगे हम और अच्छी व्यवस्थाएँ जनता को उप्लब्ध करा पायेंगे ऐसा मुझे विश्वास है।