खालिस्तानी आतंकी पन्नू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, NIA ने चंडीगढ़ और अमृतसर में संपत्ति की कुर्क

Khalistani terrorist Pannu- चंड़ीगढ़ः NIA ने खालिस्तानी आतंकवादी और सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने पन्नू की चंडीगढ़ और अमृतसर स्थित संपत्तियों को जब्त कर लिया है।

Written By :

SK Sharma

Updated

September 23, 2023

Khalistani terrorist Pannu- चंड़ीगढ़ः NIA ने खालिस्तानी आतंकवादी और सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने पन्नू की चंडीगढ़ और अमृतसर स्थित संपत्तियों को जब्त कर लिया है। उनके चंडीगढ़ स्थित घर को भी कुर्क कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले 2020 में भी पन्नू की संपत्ति कुर्क की गई थी। पन्नू फिलहाल अमेरिका में रह रहा है और वह भारत विरोधी वीडियो जारी करता रहता है।

 

बताया जा रहा है कि जब्त की गई संपत्तियों में अमृतसर जिले के बाहरी इलाके में गुरपतवंत सिंह पन्नू के पैतृक गांव खानकोट में 46 कनाल कृषि संपत्ति शामिल है। NIA द्वारा जब्त की गई एक और संपत्ति चंडीगढ़ के सेक्टर 15-सी में उनका मकान नंबर 2033 है। कुर्की के बाद पन्नू ने अपनी संपत्ति का अधिकार खो दिया और संपत्ति अब सरकार की है। 2020 में भी उनकी संपत्ति कुर्क कर ली गई थी, जिसका मतलब था कि वह संपत्ति नहीं बेच सकते थे।

 

बता दें कि दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन से पहले चार मेट्रो स्टेशनों और एक इमारत पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए। बताया जाता है कि गुरपतवंत सिंह पन्नू के निर्देश पर पंजाब के लड़कों ने दिल्ली के मेट्रो स्टेशन और बिल्डिंग पर खालिस्तानी समर्थक नारे लिखे थे।

ये भी पढ़ें..सावधान रहें देश की महिलाएं, भाजपा की नीयत साफ नहीं ..Women Reservation Bill पर बोलीं मायावती

गौरतलब है कि कनाडा में रहकर पन्नू भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहता है। पन्नू के खिलाफ भारत में देश विरोधी साजिश समेत कुल 7 मामले दर्ज हैं। कनाडा को भी पन्नू के अपराधों के बारे में कई बार जानकारी दी गई है लेकिन कनाडा ने आतंकी के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की।

इससे पहले साल 2020 में गुरपतवंत सिंह पन्नू को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था और उनकी संपत्तियां कुर्क कर ली गई थीं। उस समय जब्ती का मतलब था कि वह अपनी संपत्ति नहीं बेच सकते थे, लेकिन इस बार उन्होंने जब्त की गई संपत्तियों पर अपना मालिकाना हक भी खो दिया। अब ये संपत्तियां सरकारी हो गई हैं।

 

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)