झूठ बोलकर उत्तराखंड गए थे अमनमणि त्रिपाठी, जेल जाना तय

अमनमणि त्रिपाठी (Ammani Tripathi ) लॉकडाउन के दौरान 6 लोगों के साथ यूपी से बद्रीनाथ और केदारनाथ गए थे। तभी रास्ते में रविवार रात को चमोली बॉर्डर के पास अमनमणि त्रिपाठी और उनके साथियों को पुलिस ने रोका।

Written By :

SK Sharma

Updated

May 5, 2020

लखनऊः उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले की नौतनवा विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी (Ammani Tripathi ) पूर्वांचल के बाहुबली नेता अमरमणि त्रिपाठी के बेटे है। जो मधुमिता हत्याकांड के लिए जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।

ये भी पढ़ें..रेड जोन में शामिल हुई पूरी कश्मीर घाटी

दरअसल अमनमणि त्रिपाठी (Ammani Tripathi ) लॉकडाउन के दौरान 6 लोगों के साथ यूपी से बद्रीनाथ और केदारनाथ गए थे। तभी रास्ते में रविवार रात को चमोली बॉर्डर के पास अमनमणि त्रिपाठी और उनके साथियों को पुलिस ने रोका। लेकिन बाद में इन लोगों को यूपी के बॉर्डर पर लाकर छोड़ दिया गया। इसके बाद सोमवार को अमनमणि त्रिपाठी और उनके 6 साथियों को बिजनौर पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन सभी लोगों पर लॉकडाउन के उल्लंघन के लिए FIR दर्ज कर ली गई।

अमनमणि 10 साथियों के साथ गिरफ्तार

MLA Ammani Tripathi arrested with seven in lockdown violation in ...

बताया जा रहा है कि सीएम योगी के पिता स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट के पितृ कार्य के नाम पर उत्तराखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन किया है। विधायक को उनके 10 अन्य साथियों के साथ में टिहरी जिले के मुनीकीरेती थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। हालांकि, इसके बाद उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। वहां से लौटते समय बिजनौर पुलिस ने विधायक व उनके 7 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, अब उन्हें जेल भेजा जाएगा।

उधर यूपी सरकार ने मीडिया में चल रही इस खबर का खंडन किया कि यूपी सीएम ने अमनमणि त्रिपाठी (Ammani Tripathi ) को कहीं भी जाने के लिए अधिकृत नहीं किया था। अमनमणि त्रिपाठी की गिरफ्तारी यूपी में लॉकडाउन के उल्लंघन के कारण हुई है। यूपी सरकार द्वारा जारी हुआ कोई भी मूवमेंट पास उनके पास नहीं था वो झूठ बोलकर उत्तराखंड घूमने गए हुए थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि अमनमणि त्रिपाठी का विवादों से पुराना नाता है इससे पहले उनका नाम अपनी ही पत्नी हत्या मामले में सामने आया था।

ये भी पढ़ें..भारत में बिजली: ऐसी 10 बातें जिनके बारे में आप पक्का नहीं जानते होंगे !