भूख पर भारी ‘जनता कर्फ्यू’, खाकी ने पेश की मिसाल, जरा आप भी देखिए…

भूख पर भारी जनता कर्फ्यू (janata curfew) का दर्द आज उस समय इन गरीबों का कुछ कम हो गया जब ख़ाकीधारियों ने उन्हें पूड़ी और सब्जी से भरा लंच पैकेट वितरित किया. दो दिनों से आधा-अधूरा पेट खाकर सोने वाले लोग भूख से इस कदर बेहाल थे कि पैकेट मिलते ही इनके चेहरों पर खुशी छा गयी. पूरे देश मे जनता कर्फ्यू (janata curfew) लागू होने के चौथे दिन, यानी की आज शनिवार यूपी पुलिस का मानवीय चेहरा फिर सामने आया जब जिले के पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी और अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार ने अपने विभागीय लोगों के साथ

Written By :

SK Sharma

Updated

March 28, 2020

भूख पर भारी जनता कर्फ्यू (janata curfew) का दर्द आज उस समय इन गरीबों का कुछ कम हो गया जब ख़ाकीधारियों ने उन्हें पूड़ी और सब्जी से भरा लंच पैकेट वितरित किया. दो दिनों से आधा-अधूरा पेट खाकर सोने वाले लोग भूख से इस कदर बेहाल थे कि पैकेट मिलते ही इनके चेहरों पर खुशी छा गयी.

पूरे देश मे जनता कर्फ्यू (janata curfew) लागू होने के चौथे दिन, यानी की आज शनिवार यूपी पुलिस का मानवीय चेहरा फिर सामने आया जब जिले के पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी और अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार ने अपने विभागीय लोगों के साथ लगभग पांच दर्जन से अधिक परिवारों को पूड़ी-सब्जी से भरा लंच पैकेट वितरित किया, तो इनके चेहरे खिल गए.

ये भी पढ़ें.. Lockdown में वीरान हुए भारत के ऐतिहासिक स्थल, कभी लगी रहती थी भीड़

आपको बताते चले कि अम्बेडकरनगर जिला मुख्यालय पर ADM आवास के सामने दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोग लोग लंबे समय से अपना आशियाना बनाकर रहते है और मजदूरी का काम करते है. लेकिन देश मे फैले कोरोना corona के चलते पीएम मोदी के जनता कर्फ्यू (Janata curfew) के ऐलान के बाद रोज कमाकर अपना परिवार चलाने वाले इन लोगो का काम बंद हो गया. ऊपर से रोटी का संकट खड़ा हो गया.

शहर बंद, बाजार बंद और सड़क पर पुलिस, स्वास्थ्यकर्मी और पत्रकार के अलावा कोई नही, ऐसी दशा में इनके और परिवार के लिए संकट ही संकट है. लेकिन आज जिले के एसपी और एएसपी ने जब इनके बीच जाकर इन लोगो को लंच पैकेट पकड़ाया तो ये खुशी से झूम उठे.

ये भी पढ़ें..corona संकट के बीच यूपी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, फंसे यात्री पहुंचेंगे घर

(रिपोर्ट- कार्तिकेय द्विवेदी, अम्बेडकरनगर)