पत्नी को जुए में हारा पति, जुआरियो के साथ जाने से मना किया तो प्राइवेट पार्ट में डाला तेजाब…

कलयुगी पति अपनी पत्नी को पहले जुए में हार गया फिर जब पत्नी ने जुआरियों के साथ जाने से मना किया तो उसके प्राइवेट पार्ट में तेजाब डाल दिया। पति की शर्मनाक करतूत से सनसनी फैल गई।

Written By :

SK Sharma

Updated

December 14, 2020

महाभारत की कहानी एक बार फिर कलयुग में दोहराई गई। अब कलयुगी पति अपनी पत्नी को पहले जुए में हार गया फिर जब पत्नी ने जुआरियों के साथ जाने से मना किया तो उसके प्राइवेट पार्ट ( private part) में तेजाब डाल दिया। पति की शर्मनाक करतूत से सनसनी फैल गई।

ये भी पढ़ें..यूपीः दर्दनाक सड़क हादसे में सिपाही समेत 5 की मौत, कल ही हुई थी सिपाही की सगाई

बुरी तरह से झूलसा शरीर…

दरअसल घटना बिहार के भागलपुर की है जहां 2 नवम्बर को हसनगंज गांव में पीड़िता का पति अपनी पत्नी को जुए में हार गया और फिर उसे दूसरे जुआरी के हाथों सौंप दिया। जब महिला ने इससे इनकार किया तो उसके प्राइवेट पार्ट ( private part) पर तेजाब फेंक जिससे उसका शरीर झूलस गया। पीड़िता की मानें तो पहले भी उस पर तेजाब फेंका गया।

पत्नी को घर में कैद कर रखा था

पीड़िता ने बताया कि पति ने उसको घर में कैद कर रखा था। बीती देर रात यानी रविवार 14 दिसंबर को वह किसी तरह अपनी ससुराल हसनगंज से जान बचाकर लोदीपुर थाना क्षेत्र के लिछो गांव भाग आई। जहां उसने अपनी आपबीती मायके वालों को सुनाई। वहीं पीडिता की दर्द भरी कहानी जिसने सुनी उसकी रूह कांप गई।

शादी के 10 बाद भी नहीं बनी मां, तो दी सजा

पीड़िता की मानें तो शादी के 10 साल बाद भी वह मां नहीं बन पाई। इसलिए उसके जालिम पति ने उसको इतनी खौफनाक सजा दी है। सजा के तौर पर उसके प्राइवेट पार्ट में तेजाब डाल दिया।

हालांकि उसका मायागंज में इलाज भी चला, लेकिन ससुराल वालों के डर से वह पुलिस तक नहीं पहुंच सकी। फिलहाल पीडिता घर वाले पुलिस में शिकायत की बात कह रहे है।

ये भी पढ़ें..पति की घिनौनी करतूत, पत्नी की गुप्तांग की तस्वीरें की वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )