लखनऊ: Hotspot क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सैनेटाईजेशन शुरू, हर घर पर की जा रही है मार्किंग

0 22

लखनऊ: नगर निगम लखनऊ द्वारा कोविड-19 के परिपे्रक्ष्य में नगरीय क्षेत्रा में चिन्हित “hotspot” क्षेत्रा में सम्पूर्ण माॅपिंग एवं विसंक्रमण हेतु प्लान तैयार किया गया है। समस्त चिन्हित 10 “हाॅटस्पाॅट” क्षेत्रों में अपर नगर आयुक्त एवं विभागाध्यक्षों की डियूटी लगायी गयी है।

यह भी पढ़ें-Corona: परिजनों से मिलने पर लगी रोक, बंदियों की फोन से कराई जा रही बात

इसके अतिरिक्त समस्त 10 hotspot क्षेत्रों में जोनल अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं पर्यावरण अभियन्ता को पर्यवेक्षणीय दायित्व दिया गया है। उपरोक्त के अतिरिक्त प्रत्येक “hotspot” क्षेत्रा में एक-एक आर0आई0, एस0एफ0आई0 तथा अवर अभियन्ता स्तर के अधिकारी लगाये गये हैं। साथ ही साथ पूरे क्षेत्रा का सेनेटाईजेशन तथा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का प्लान बनाया गया है। प्रत्येक घर को सैनेटाईज़ करने के लिए 10 फ्रन्ट लाईन सैनेटाईजेशन वर्कर चुने गये तथा इन्हें सम्पूर्ण पी0पी0ई0 किट दी गयी है, जिनसे वे प्रत्येक घर को सैनेटाईज कर सके। सैनेटाईजेशन कार्य का गलीवार प्लान बनाया गया है। हाॅटस्पाॅट के ई0पी0 सेन्टर के 01 किलोमीटर की परिधि को “रेड जोन”, 02 किलोमीटर की परिधि को “यलो जोन” तथा “यलो जोन” से 03 किलोमीटर की परिधि को “ग्रीन जोन” में विभाजित किया गया है। सेनेटाईजेशन प्लान में रेड जोन में नियमित रूप से 01 प्रतिशत सोडियम हाईपोक्लोराईड से सेनेटाईजेशन कार्य प्रारम्भ किया गया। यलो जोन में हर तीसरे दिन तथा ग्रीन जोन में साप्ताहिक रूप से सेनेटाईजेशन का कार्य किया जाएगा।

Related News
1 of 444

आज सांयकाल तक hotspot क्षेत्रा में 2235 भवनों के डोर-टू-डोर कलेक्शन तथा माॅपिंग का कार्य पूर्ण किया गया। यह कार्य अगले दो दिन में समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। हाॅटस्पाॅट जोन के समस्त कर्मचारियों को ग्लब्स तथा मास्क वितरित किया गया तथा सम्बन्धित सुपरवाईज़र तथा एस0एफ0आई0 को जिम्मेदारी दी गयी की वे इन्हें पहनना अनिवार्य करायें। साथ ही दिये गये सेनेटाईज़र का प्रयोग करें एवं दिये गये साबुन से प्रत्येक दो-दो घण्टे में हाथ धुलना अनिवार्य किया गया।

भोजन वितरण
इस लाॅकडाउन अवधि में निराश्रितो को भोजन की समस्या को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा 10 कम्युनिटी किचेन स्थापित किये गये है। नगर निगम के इन कम्युनिटी किचेन तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठनो द्वारा आज कुल 72877 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरित किए गये है। भोजन के पैकेट वितरण में नगर आयुक्त एवं समस्त नगर निगम के अधिकारी यथा अपर नगर आयुक्त, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, जोनल अधिकारियों द्वारा भोजन वितरण में सहयोग किया गया। इसके अतिरिक्त राशन सामग्री भी वितरित की गयी। आज नगर निगम लखनऊ कम्युनिटी किचन का निरीक्षण नगर निगम के अपर नगर आयुक्त श्री राकेश यादव, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी श्री महामिलिन्द लाल द्वारा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्री अशोक सिंह साथ किया गया। निरीक्षक में समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी।

कम्युनिटी किचेन हेतु एच.डी.एफ.सी. बैंक में अन्नदा नाम से खोले गये खाता संख्या 50100339307500 (आई.एफ.एस.सी – एच.डी.एफ.सी.0000078) में सहायता धनराशि प्राप्त की जा रही है। अपील की गयी कि अन्नदा खाते में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...