कोरोना रिपोर्ट आने के बाद महिला की सदमे से मौत

हाथरस जिले की सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नदी वाली गली मैं रहने वाली महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई जिसको आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज इलाज को ले जाया गया...

Written By :

SK Sharma

Updated

May 27, 2020

हाथरस जिले की सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नदी वाली गली मैं रहने वाली महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई जिसको आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज इलाज को ले जाया गया । जहां कोरोना वायरस की जांच की गई जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी के होश उड़ गए।

ये भी पढ़ें..अनुष्का शर्मा से तलाक लेंगे विराट कोहली ? BJP नेता ने दी सलाह

वही जैसे ही जानकारी बीमार महिला को हुई तो सदमे में उसकी मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई।

सूचना स्वास्थ्य विभाग की टीम को मिली तो मृतिका के घर पहुंचे और बाकी सदस्यों को घर में क्वारन्टीन कर दिया गया। वहीं अग्निशमन विभाग द्वारा मोहल्ले को सेनीटाइज किया गया है। सेनेटाइज करने आई टीम हर गली मोहल्ले घरों को सेनेटाइजर किया है।

ये भी पढ़ें..कोरोना संक्रमित मिली स्टाफ नर्स, मचा हड़कंप

(रिपोर्ट- सूरज मौर्या, हाथरस)