हार्दिक पांड्या ने एक्ट्रेस नताशा के साथ की सगाई,शेयर की खुबसूरत तस्वीरें…

स्पोेर्ट्स डेस्क — टीम इंटिया के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने बुधवार को सर्बिया की एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविक के साथ सगाई का ऐलान किया. पांड्या ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी. हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर नताशा के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मैं तेरा, तू मेरी, जाने सारा हिन्दुस्तान. 01.01.2020. सगाई.”इससे पहले हार्दिक ने नताशाके साथ फोटो शेयर करते हुए अपने नए साल की शुरुआत की. इस तस्वीर के कैप्शन में हार्दिक ने लिखा, “Starting the year with my firework.” बता दें कि अभिनेत्री नताशा इससे पहले टीवी स्टार अली गोनी को डेट

Written By :

SK Sharma

Updated

January 2, 2020

स्पोेर्ट्स डेस्क — टीम इंटिया के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने बुधवार को सर्बिया की एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविक के साथ सगाई का ऐलान किया. पांड्या ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी.

Image result for हार्दिक पांड्या ने एक्ट्रेस नताशा के साथ की सगाई

हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर नताशा के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मैं तेरा, तू मेरी, जाने सारा हिन्दुस्तान. 01.01.2020. सगाई.”इससे पहले हार्दिक ने नताशाके साथ फोटो शेयर करते हुए अपने नए साल की शुरुआत की. इस तस्वीर के कैप्शन में हार्दिक ने लिखा, “Starting the year with my firework.”

Image result for हार्दिक पांड्या ने एक्ट्रेस नताशा के साथ की सगाई

बता दें कि अभिनेत्री नताशा इससे पहले टीवी स्टार अली गोनी को डेट कर चुकी हैं. अली गोनी और नताशा एक साथ स्टार प्लस के रिएलिटी शो नच बलिए में भी नजर आए थे. पांड्या की बात करें तो वे इन दिनों इंजरी के कारण भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हैं. चोट के कारण हार्दिक बांगलादेश और वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे.हालांकि न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली सीरीज में हार्दिक को इंडिया-ए के लिए चुना गया है.

Image result for हार्दिक पांड्या ने एक्ट्रेस नताशा के साथ की सगाई