अंधे प्यार के चक्कर में हत्यारी बनी मां, पहले पति को तड़पा-तड़पा कर मारा फिर बेटे को उतारा मौत के घाट

ओमप्रकाश की हथौड़े से मारकर बेरहमी से हत्या (murdered) कर दी। इस दौरान बेटा नितिन जग गया। वह पिता को खून से लथपथ देख मां की गोद में छिप गया। लेकिन अर्चना

Written By :

SK Sharma

Updated

March 8, 2021

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की एक ऐसी सच्ची घटना के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां एक महिला ने चार साल पहले अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले अपने पति की तड़पा-तड़पा कर हत्या (murdered) कर दी। इससे भी मन नहीं भरा तो उसने अपने एकलौते बेटे को मौत की नींद सुला दिया था।

ये भी पढ़ें..दरिंदों ने टीवी एक्टर की नाबालिग भांजी के साथ किया घिनौना काम

ये है पूरा मामला

हत्यारी

बता दें कि जनवरी 2016 को शाहपुर के बशारतपुर निवासी अर्चना के पति डॉक्टर ओमप्रकाश व उनके बेटे की घर में ही हत्या (murdered) कर दी गई थी। पुलिस ने ओमप्रकाश की मां बागेश्वरी देवी की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर अर्चना व उसके प्रेमी फिरोजाबाद निवासी अजय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

 

पुलिस ने बताया था कि अर्चना की दोस्ती फेसबुक के जरिए अजय से हुई थी। जब अर्चना अपने लखनऊ स्थित मायके जाती थी तो दोनों वहां छिप छिपकर मिलते थे।

Doctor And His Son S Doble

हथौड़े से मारकर की बेरहमी से हत्या…

पति को शक होने के बाद घटना की रात अजय वहां पहुंचा। अर्चना ने दरवाजा खोला फिर अजय घर के अंदर दाखिल हुआ। दोनों ने मिलकर घर में सो रहे ओमप्रकाश की हथौड़े से मारकर बेरहमी से हत्या (murdered) कर दी। इस दौरान बेटा नितिन जग गया। वह पिता को खून से लथपथ देख मां की गोद में छिप गया। लेकिन अर्चना ने उसका भी गला घोंटकर मार डाला। हालांकि 17 अक्तूबर 2020 को दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

उम्रकैद की सजा

तभी से अर्चना और उसका प्रेमी अजय जेल में थे। इनकी जमानत भी नहीं हुई। साक्ष्य के आधार पर आरोप सिद्ध होने पर अपर सत्र न्यायाधीश ज्ञानप्रकाश शुक्ला ने दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी और आर्थिक जुर्माना भी लगाया था। जुर्माना नहीं भरने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भी दी गई है।

Double Murder

जेल में भी एक-दूसरे से मिलने की देते रहे अर्जी

इस घिनौने कृत्य के बाद भी अर्चना और अजय को कोई पछतावा नहीं था। दोनों ने जेल में भी एक-दूसरे से मुलाकात करने के लिए कई बार अर्जी दी, लेकिन कानूनन दोनों के बीच कोई रिश्ता न होने के कारण कभी अनुमति नहीं दी गई।

अंधे प्रेम में बन बैठे हत्यारे

अर्चना और अजय जिस झूठे प्रेम में पड़कर कातिल तक बन गए, वह अब कभी पूरा नहीं हो पाएगा। वारदात के चार साल बाद तक जेल में होने के कारण दोनों की कभी मुलाकात नहीं हो सकी। वहीं अब बाकी बचा जीवन भी जेल में गुजरना है। कोई रिश्ता न होने के कारण दोनों को मिलने की इजाजत कानून भी नहीं देता है।

ये भी पढ़ें..15 साल की छात्रा ने स्‍कूल के बाथरूम में 25 लड़को के साथ किया सेक्स, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा…

ये भी पढ़ें..अपनी विदाई में इतना रोई दुल्हन कि आ गया हार्ट अटैक, हुई मौत

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)