टाटा के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का हुआ निधन, पीएम मोदी ने कहा- बिजनेस जगत के लिए बड़ी क्षति

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का अहमदाबाद से मुंबई लौटते समय पालघर में कार एक्सीडेंट में उनका निधन हो गया। वहीं साइरस मिस्त्री के निधन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। दरअसल उस कार में कुल चार लोग मौजूद थे जिसमें से दो लोग की मौके पर ही मौत हो गयी और दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार से गुजरात से मुंबई लौट रहे थे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुःख: पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

September 4, 2022

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का अहमदाबाद से मुंबई लौटते समय पालघर में कार एक्सीडेंट में उनका निधन हो गया। वहीं साइरस मिस्त्री के निधन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। दरअसल उस कार में कुल चार लोग मौजूद थे जिसमें से दो लोग की मौके पर ही मौत हो गयी और दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार से गुजरात से मुंबई लौट रहे थे।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुःख:

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वह एक होनहार बिजनेस लीडर थे। जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे। उनका निधन कॉमर्स और इंडस्ट्री जगत के लिए एक बड़ी क्षति हैं। उनके परिवार और मित्रों के लिए संवेदानाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’

महाराष्ट्र के सीएम ने दी श्रद्धांजलि:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, ‘ टाटा संस के पूर्व प्रमुख साइरस मिस्त्री के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। वह न केवल एक सफल उद्यमी थे, बल्कि उद्योग में एक युवा, उज्जवल और दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में भी जाने जाते थे। यह एक बहुत बड़ी क्षति है। मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।

ऐसे बने थे टाटा के चेयरमैन:

जब साइरस मिस्त्री के साल 2006 में पिता रिटायर हुए तभी वो टाटा संस के बोर्ड में शामिल हो गए थे। इसके बाद रतन टाटा के रिटायरमेंट की घोषणा के बाद साइरस ने दिसंबर 2012 में अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। साइरस मिस्त्री टाटा संस के छठे अध्यक्ष थे। लेकिन अक्टूबर 2016 में ही उनको पद से हटा दिया गया था।

 

ये भी पढ़ें..शिक्षक ने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

ये भी पढ़ें..लखनऊ के लूलू मॉल में नमाज पढ़ने का Video वायरल, हिंदू संगठन ने दी धमकी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)