कॉलेज में प्रवेश के लिए वेलेंटाइन डे तक ब्वॉयफ्रेंड बनाना जरूरी, लेटर हुआ जारी…

0 373

14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे का युवक-युवतियों को इंतजार रहता है। इस दिन को प्रेमी-प्रेमिकाएं त्योहार की तरह मनाते हैं। वेलेंटाइन डे के दिन ये एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं।

हालांकि कई लोग वेलेंटाइन डे मनाए जाने का विरोध भी करते हैं और इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ मानते हैं।

ये भी पढ़ें..विराट-अनुष्‍का ने शेयर की बिट‍िया की पहली तस्वीर, रखा ये नाम…

तेजी से वायरल हो रहा लेटरहैड 

वहीं यूपी के आगरा जिले में एर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल आगरा के सेंट जोंस कॉलेज के लेटरहैड पर लिखा एक संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कॉलेज के लेटरहैड पर लिखा यह मैसेज चर्चा का विषय बना हुआ है।

कॉलेज में प्रवेश के लिए वेलेंटाइन डे तक ब्वॉयफ्रेंड बनाना जरूरी

बता दें कि इस वायरल लेटरहैड पर लिखा गया है कि वेलेंटाइन डे तक कॉलेज की लड़कियां कम से कम एक ब्वॉयफ्रेंड जरूर बना लें, अन्यथा उनकी उस दिन कॉलेज में एंट्री नहीं होगी। इस लेटर के वायरल होने के बाद स्कूल प्रशासन भी सकते में आ गया है।

कम से कम एक ब्वॉयफ्रेंड जरुरी

यही नहीं सोशल मीडिया पर वायरल इस लेटर पर कॉलेज के एसोसिएट डीन प्रोफेसर के हस्ताक्षर बताए जा रहे हैं। जिसमें निर्देश दिए गए हैं कि कॉलेज की द्वितीय और अंतिम वर्ष की छात्राओं को 14 फरवरी तक ब्वॉयफ्रेंड बनाना जरूरी है। साथ ही इसमें यह भी लिखा है कि वेलेंटाइन डे तक कम से कम एक ब्वॉयफ्रेंड बना लें, अन्यथा कॉलेज में एंट्री नहीं दी जाएगी।

Related News
1 of 811

दिखानी होगी ब्वॉयफ्रेंड के साथ खिंचाई फोटो

इताना ही नहीं लेटरहैड में लिखा गया है कि ऐसा सुरक्षा कारणों से किया जा रहा है। साथ ही इसमें लिखा गया है कि वेलेंटाइन डे कि दिन किसी भी अकेली लड़की को कॉलेज परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इस लेटर में लिखा है कि लड़कियों को अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ खिंचाई फोटो कॉलेज में प्रवेश के समय दिखानी होगी। ऐसा न करने पर उन्हें कॉलेज में उस दिन एंट्री नहीं मिलेगी।

प्रिंसिपल ने कहा लेटर फर्जी

उधर इस लेटर को लेकर कॉलेज प्रशासन ने स्पष्टीकरण जारी किया है। कॉलेज के प्रिंसिपल का कहना है कि प्रो. आशीष शर्मा नामक कोई शिक्षक है ही नहीं। प्रिंसिपल का कहना है कि पत्र पूरी तरह फर्जी है। इस तरह का जिसने भी काम किया है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें..शादी के बाद पंसद आ गई साली, पत्नी से बोला- ‘सेटिंग कराओ, और फिर..

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...