डॉक्टर ने बंद कमरे में लड़की से की अश्लील हरकते, पीड़िता ने सबके सामने चप्पलों से पीटा, Video वायरल

डॉक्टर के इस हरकत के कारण पीड़िता ने उसे सबके सामने चप्पलो से खूब पीटा. जबकि वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

Written By :

SK Sharma

Updated

February 14, 2021

प्रदेश में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक डॉक्टर ने लड़की के साथ अपने क्लिनिक में जबरदस्ती करने की कोशिश की.

डॉक्टर के इस हरकत के कारण पीड़िता ने उसे सबके सामने चप्पलो से खूब पीटा. जबकि वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में लड़की डॉक्टर को पीटते हुए दिख रही है.

ये भी पढ़ें..खेत से आ रही थी अजीब आवाजें, जाकर देखा तो प्रेमी के साथ गंदा काम कर रही थी पत्नी…

आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

बता दें कि घटना दरभंगा के केवटी थाना की है, जहां केवटी पीएचसी में कार्यरत डॉ. रंजन को केवटी पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि केवटी पीएचसी में कार्यरत नेत्र विभाग के डॉ रंजन अपना एक प्राइवेट क्लिनिक भी चलाता है. उनके ऊपर उनके यहां काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने बंद कमरे में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए चप्पल से पिटाई कर दी.

नौकरी दिलाने के नाम अश्लील हरकते 

पीड़िता का कहना है कि 2 महीने से वह आरोपी डॉक्टर रंजन के क्लिनिक में काम कर रही है. डॉक्टर उसके साथ अक्सर गलत तरीके से स्पर्श करता है. वह बार-बार अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर गलत काम करने की कोशिश करता था. कमरे का दरवाजा बंद कर अश्लील हरकत करने की कोशिश करता है. रविवार को भी डॉक्टर ने ऐसा ही करने की कोशिश की लेकिन पीड़िता चिल्लाने लगी. जिसके बाद वहां आसपास मौजूद एकत्रित हो गए.

डॉक्टर ने दी सफाई

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वहीं इस मामले में आरोपी डॉ का कहना कहा कि मैंने नौकरी दिलाने के नाम पर तीस हजार रुपया लिया था. लेकिन लड़की के साथ किसी प्रकार की छेड़खानी नही की है.

ये भी पढ़ें..शादी के बाद पंसद आ गई साली, पत्नी से बोला- ‘सेटिंग कराओ, और फिर..

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)