नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन-सा विभाग

0 137

बिहार में महागठबंधन की नयी सरकार में मंगलवार को 31 मंत्रियों ने शपथ ली। इसके बाद नीतीश कैबिनेट के कुल 31 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निर्वाचन और निगरानी जैसी सभी अहम विभाग को अपने पास रखा हैं। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को नगर विकास, स्वास्थ्य, ग्रामीण कार्य और पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदार दी गयी है। तेजप्रताप यादव को पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेवारी मिली है।

ये भी पढ़ें…पीएम मोदी ने आजादी के 75वें दिवस पर दिए ख़ास संदेश, जानें क्या है वो पांच प्रण

जदयू कोटे से आने वाले विजय कुमार चौधरी को वित्त मंत्री बनाया गया है। बिहार के ऊर्जा और योजना एवं विकास विभाग का मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को बनाया गया है। आलोक मेहता राजस्व और भूमि सुधार विभाग के मंत्री बनाए गए हैं। अफाक आलम को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है। अशोक चौधरी भवन निर्माण विभाग के मंत्री बनाए गए हैं, जबकि श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है। राजद से मंत्री बनाए गए रामानंद यादव को खान एवं भूतत्व विभाग का मंत्री बनाया गया है।

सुरेन्द्र यादव को सहकारिता विभाग का मंत्री बनाया गया है। लेसी सिंह खान एवं भूतत्व विभाग की मंत्री बनाई गईं हैं। मदन सहनी को समाज कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है। कुमार सर्वजीत को पर्यटन विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। ललित यादव को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का मंत्री बनाया गया है। संतोष कुमार सुमन अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री बनाए गए हैं। संजय कुमार झा को जल संसाधन और सूचना जन संपर्क विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

Related News
1 of 1,560

शीला मंडल परिवहन विभाग की मंत्री बनाई गई हैं जबकि समीर महासेठ को उद्योग विभाग का मंत्री बनाया गया है। प्रो. चंद्रशेखर बिहार के नये शिक्षा मंत्री बनाए गए हैं। सुमित कुमार सिंह को विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, सुनील कुमार को मद्य निषेद्य, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, अनिता देवी को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, जितेन्द्र कुमार राय को कला संस्कृति एवं युवा विभाग, जयंत राज को लघु जल संसाधन विभाग, सुधाकर सिंह को कृषि विभाग, जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मुरारी प्रसाद गौतम को पंचायती राज मंत्रालय विभाग का मंत्री बनाया गया है। इनके अलावा कार्तिक कुमार को विधि विभाग, शमीम अहमद को गन्ना उद्योग विभाग, शाहनवाज को आपदा प्रबंधन विभाग, सुरेंद्र राम को श्रम विभाग, मो. इसराईल मंसूरी को सूचना प्रावैद्यिकी विभाग का मंत्री बनाया गया है।

ये भी पढ़ें..शिक्षक ने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

ये भी पढ़ें..लखनऊ के लूलू मॉल में नमाज पढ़ने का Video वायरल, हिंदू संगठन ने दी धमकी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...
busty ebony ts pounding studs asshole.anal sex

 

 

शहर  चुने 

Lucknow
अन्य शहर