हार्ट अटैक से भाजपा विधायक का निधन, पार्टी में शोक की लहर

जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले भाजपा विधायक देर रात हार्ट अटैक ने निधन हो गया। वरिष्ठ भाजपा विधायक के निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं यूपी के सीएम व डिप्टी सीएम ने भी शोक जताया है।

Written By :

SK Sharma

Updated

August 21, 2020

जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले भाजपा विधायक देर रात हार्ट अटैक ने निधन हो गया। वरिष्ठ भाजपा विधायक के निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं यूपी के सीएम व डिप्टी सीएम ने भी शोक जताया है।

ये भी पढ़ें..अशफाक के प्यार में शिखा बनी सोना, बेटे की जिंदगी भी लगाई दांव पर

बता दें कि देवरिया सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक जन्मेजय सिंह का गुरुवार देर रात लखनऊ में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। रात में लखनऊ स्थित आवास पर उनकी तबीयत खराब होने पर उन्‍हें पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्‍टरों ने उन्‍हें लोहिया संस्थान रेफर कर दिया।

कोरोना की रिपोर्ट आई थी नेगेटिव 

BJP MLA from Deoria Sadar Assembly seat Janmejay Singh passed away

वहां मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों ने उन्‍‍‍‍‍हें देखा और कार्डियोलॉजी विभाग रेफर कर दिया। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता और एमएस डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक पेस मेकर लगाने के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। उन्हें हार्ट अटैक आया था। इससे पहले सिविल अस्पताल में उनकी कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

उधर निधन की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में शोक फैल गया। शुक्रवार की सुबह ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उनके आवास पर पहुंच गए। लोग सोशल मीडिया पर भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

हार्ट अटैक से निधन Archives - 24 Ghante Online ...

यूपी की 16वीं और 17वीं विधानसभा के सदस्य भी रहे

ज्ञात हो कि उप्र के देवरिया सदर से भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का जन्म सात जुलाई, 1945 को देवरिया में ही हआ था । उनके तीन बेटे और चार बेटियां हैं। वह उत्तर प्रदेश की 16वीं और 17वीं विधानसभा के सदस्य रहे। उन्होंने दो बार भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में देवरिया निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वे जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहते थे। उधर देवरिया सदर से भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह के निधन के बाद यूपी विधानसभा की कार्यवाई को शविवार तक स्थागित कर दिया गया है।

https://youtu.be/kdRUoccHo_Y

ये भी पढ़ें..मतभेदों के चलते धोनी ने लिया संन्यास?, माही को लेकर इन खिलाड़ियों में दिख चुकी गर्मा गर्मी !

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )