शर्मनाकः कांस्टेबल ने बेरहमी से पीट-पीटकर सरेआम लड़के की कर दी हत्या, वीडियो वायरल

कांस्टेबल ने बीच सड़क पर एक लड़के को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई। लड़के की मौत के बाद भी सिपाही का दिल नहीं पसीजा और उसने अपराध को छुपाने के लिये लड़के की लाश को मेरठ के पास गंग नहर में फेंककर ठिकाने लगा दिया

Written By :

SK Sharma

Updated

July 30, 2021

हमेश अपने कारनामों के को चर्चा में रहने वाली पुलिस एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जहां कांस्टेबल की घिनौनी करतूत ने पूरे पुलिस महकमे में शर्मसार क दिया है। दरअसल दिल्ल पुलिस के एक कांस्टेबल ने एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें..प्रदेश में 130 DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट…

लड़के की हत्या कर नहर में फेंका शव

कांस्टेबल ने बीच सड़क पर एक लड़के को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई। लड़के की मौत के बाद भी सिपाही का दिल नहीं पसीजा और उसने अपराध को छुपाने के लिये लड़के की लाश को मेरठ के पास गंग नहर में फेंककर ठिकाने लगा दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल वारदात को अंजाम देने वाले दिल्ली पुलिस के सिपाही का नाम मोनू सिरोही है। आरोप है कि इसने लड़के की इतनी बुरी तरह पिटाई की जिससे लड़के की मौत हो गयी। लड़के के परिवार वालें ने जब मामला दर्ज कराना चाहा तो न्यू अशोक नगर के एसएचओ ने मामला भी दर्ज नहीं किया।

हत्या में कांस्टेबल समेत कुल 6 लोग शामिल

इस घटना को जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमे साफ दिख रहा है कि सादी वर्दी में दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल दो युवकों की जमकर पिटाई कर रहा है। वीडियो में कांस्टेबल समेत कुल 6 लोग है। वीडियो के शुरूआत में कांस्टेबल एक युवक की जमकर पिटाई कर रहा है। जबकि एक दूसरा व्यक्ति दूसरे युवकी की पिटाई कर रहा है।

दूसरा युवक अचानक वहां से भाग जाता है लेकिन दूसरे यवुक को कांस्टेबल के साथ मौजूद लोग घेर लेते हैं औऱ कांस्टेबल उसकी पिटाई करता रहता है। कुछ देर बाद कांस्टेबल की पिटाई से वह युवक मौके पर ही गिर जाता है, जिसे कांस्टेबल और उसके साथी वहां खड़ी कार में डालने का प्रयास कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि कांस्टेबल समेत इन आरोपियों की पिटाई के कारण युवक की मौत हो गई, इसके बाद उसकी लाश को गंग नहर में फेंक दिया गया।

आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी

फिलहाल मामला सामने आने के बाद अब आरोपी पुलिस कांस्टेबल मोनू सिरोही को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है। उसके साथ और कौन लोग थे, इसका अब तक पता नहीं चल पाया है।

बताया जाता है कि यह वीडियो 13 जून का है। मृतक लड़के के परिवार वालों न्यू अशोक नगर थाने में लड़के की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, लेकिन न्यू अशोक नगर थाने के एसएचओ ने 24 घंटे बीत जाने के बावजूद किडनैपिंग की एफआईआर दर्ज नहीं की थी।

इस मामले में डीसीपी ईस्ट प्रियंका कश्यप ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। इसके साथ ही एफआईआर दर्ज न करने वाले न्यू अशोक नगर थाने के एसएचओ को भी सस्पेंड कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)