Corona का खौफ, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया बड़ा निर्देश

न्यूज डेस्कः  चीन के वुहान शहर से निकला कोरोना वायरस (Corona) पूरे विश्व को अपने आगोश में ले लिया है, जिसका खौफ अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। भारत में कोरोना वायरस (Corona) के मरीजों की संख्या बढ़कर 125 हो गई है। जबकि इस बीमारी से देश में अब तक तीन मौते हो चुकी है। वहीं केंद्र सरकार ने इसके लिए तैयारियां कर रखी हैं।  हालांकि कोरोना वायरस (Corona) को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें भी फैलाई जा रही हैं। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये भी पढ़ें.. ‘Corona वायरस

Written By :

SK Sharma

Updated

March 17, 2020

न्यूज डेस्कः  चीन के वुहान शहर से निकला कोरोना वायरस (Corona) पूरे विश्व को अपने आगोश में ले लिया है, जिसका खौफ अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। भारत में कोरोना वायरस (Corona) के मरीजों की संख्या बढ़कर 125 हो गई है। जबकि इस बीमारी से देश में अब तक तीन मौते हो चुकी है।

वहीं केंद्र सरकार ने इसके लिए तैयारियां कर रखी हैं।  हालांकि कोरोना वायरस (Corona) को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें भी फैलाई जा रही हैं। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें.. ‘Corona वायरस को लेकर जागरूक व सतर्क रहें लोग’- जिलाधिकारी शम्भु कुमार

दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस संक्रमण के सामुदायिक संचरण की आशंका का पता लगाने के लिए इन्फ्लूएंजा और निमोनिया जैसी सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों की भी जांच शुरू की है। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जिनका कोई यात्रा इतिहास नहीं रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि वे घबराएं नहीं। मंत्रालय ने लोगों से कहा है कि वायरस का कोई सामुदायिक संचरण नहीं देखा गया है और अब तक केवल संक्रमित व्यक्ति के सपंर्क में आए लोगों में ही यह संक्रमण सामने आया है।

ICMR के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इन्फ्लूएंजा और गंभीर सांस की बीमारियों से पीड़ित रोगियों के लगभग 1,040 नमूनों को एकत्र किया गया है, जो विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से किसी का भी विदेश यात्रा का इतिहास नहीं है। वहीं दुनियाभर में 7 हजार से ज्यादा मौते हो चुकी है।

31 मार्च तक बंद रहेंगे ऐतिहासिक धरोहर :
कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय का बड़ा फैसला। 31 मार्च तक लालकिला, ताजमहल जैसे ऐतिहासिक धरोहर के स्थल बंद रहेंगे। दुनियाभर में..

ये भी पढ़ें.. कोरोना को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म…