बढ़ती कीमतों पर लगाम, सरकार ने तय की मास्क व हैंड सेनिटाइजर की कीमत

दिल्ली– कोरोना वायरस (Corona virus) के फैलने के बाद से बाजार में कई तरह के मास्क, इसके निर्माण में लगने वाली सामग्री और हैंड सेनिटाइजर की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि देखी गई है। यह भी पढ़ें-बेखौफ चोरों ने राजधानी की गाज़ीपुर पुलिस की रात्रि गस्त की खोली पोल, किया ये… सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुएदेश में Corona virus के प्रकोप की रोकथाम के लिए सैनिटाइजर और फेस मास्क की कीमत तय कर दी है। ये कीमते 30 जून 2020 तक पूरे देश में लागू रहेंगी। इसके ऊपर कोई भी अगर मास्क और सेनिटाइजर अनुचित मूल्य वसूलता है तो

Written By :

Shweta Singh

Updated

March 20, 2020

दिल्ली– कोरोना वायरस (Corona virus) के फैलने के बाद से बाजार में कई तरह के मास्क, इसके निर्माण में लगने वाली सामग्री और हैंड सेनिटाइजर की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि देखी गई है।

यह भी पढ़ें-बेखौफ चोरों ने राजधानी की गाज़ीपुर पुलिस की रात्रि गस्त की खोली पोल, किया ये…

सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुएदेश में Corona virus के प्रकोप की रोकथाम के लिए सैनिटाइजर और फेस मास्क की कीमत तय कर दी है। ये कीमते 30 जून 2020 तक पूरे देश में लागू रहेंगी।

इसके ऊपर कोई भी अगर मास्क और सेनिटाइजर अनुचित मूल्य वसूलता है तो जिले के डीएम और निजी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

ये रहेंगी कीमतें-

दो प्लाई मास्क की खुदरा कीमत रू.8

तीन प्लाई मास्क की खुदरा कीमत रू.12

हैंड सेनिटाइजर की 200 ML बोतल की खुदरा कीमत रू.100

भारत में Corona virus के कुल मामलों की संख्या 245 हो गई है, जिसमें 32 विदेशी नागरिक शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार (20 मार्च) को यह जानकारी दी। 32 विदेशी नागरिकों में इटली से 17, फिलपीन से तीन, ब्रिटेन से दो, कनाडा, इंडोनेशिया और सिंगापुर से एक-एक मामला शामिल है। मंत्रालय के आंकड़ों में दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में अब तक हुई चार मौतें भी शामिल हैं। ‘कोविड-19’ संक्रमण से विश्वभर में करीब 10,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं दूसरी तरफ कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के साथ ही देश के सियासी महकमें में हड़कंप मच गया है। लखनऊ में आयोजित उस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए थे, जिसमें कनिका कपूर भी बतौर मेहमान मौजूद थीं। कनिका बीते 9 मार्च को लंदन से देश लौटी थी।

इस पार्टी के बाद बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह सदन भी गए थे, जहां कई नेताओं से उनकी मुलाकात हुई। कनिका कपूर की पार्टी में दुष्यंत के शामिल होने की खबर सामने आते ही उनसे मिलने वाले नेताओं ने खुद को आइसोलेट करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें-Kanika Kapoor पर कानूनी कार्रवाई करेगी यूपी पुलिस, सरकार ने दिए आदेश