कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन, भारत जोड़ो यात्रा में पड़ा था दिल का दौरा

0 154

कांग्रेस के वारिष्ठ नेता व सांसद संतोख सिंह चौधरी का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जालंधर से सांसद संतोख सिंह को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज सुबह फिल्लोर के पास दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद उन्हें तुरंत विर्क अस्पताल ले जाया गया। लेकिन बचाया नहीं जा सका। चौधरी के निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया गया है। उनकी पार्थिव देह को फगवाड़ा अस्पताल ले जाया गया। कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह और विजय इंदर सिंगला ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। उधर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित तमाम बड़े नेता अस्पताल पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें..मकर संक्रां​ति पर रंग-बिरंगी पतंगों से ढंक गया आसमान, स्काई लालटेन ने मोहा मन

वहीं सांसद संतोख सिंह के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। चौधरी के निधन पर शोक जताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा, ‘संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन की खबर सुनकर मर्माहत हूं। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा नुकसान है। शोक की इस घड़ी में, उनके परिवार, मित्र और समर्थकों के प्रति मेरी शोक संवेदना। दिवंगत आत्मा को शांति मिले।’

Related News
1 of 585

बता दें कि संतोख सिंह चौधरी पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक थे। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री संतोख सिंह 2014 और 2019 में जालंधर से चुनाव जीते थे। इसके अलावा साल 2004 से लेकर 2010 तक वे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्‍यक्ष रहे। जबकि 2002 में फिल्लौर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीतकर पंजाब विधानसभा के सदस्य के रूप में चुने गए थे।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...