दुर्गा पूजा पर इन सेलेब्स की तरह कैरी करें ट्रेडिंशनल ‘लाल पाड़ साड़ी’

नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व होता है।

0 156

नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि में दुर्गा पूजा के समय तीन चीजों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। पहला अच्छा भोग,दूसरा नये वस्त्र, तीसरा रात भर दुर्गा पूजा का पंडाल लगाना। ज्यादातर महिलाएं दुर्गा पूजा  पर अपने लुक्स को लेकर पहले ही तैयारियां शुरू कर देती हैं।

नवरात्रि में बंगाल में दुर्गा पूजा के समय विशेष रूप से महिलाओं को ट्रेडिंशनल ‘लाल पाड़ साड़ी’ पहनने का रिवाज है। वही बाकि के जगहों पर नवरात्रि में देवी का पूजन किसी भी तरह के इंडियन ऑउटफिट पहनकर किया जाता है।

किसे कहते हैं लाल पाड़ साड़ी?

बंगाल दुर्गा पूजा के समय पारंपरिक ‘लाल पाड़ साड़ी’ पहनना एक परंपरा की तरह माना जाता है। ‘लाल पाड़ साड़ी’ सफेद रंग की होती है,जिसमें लाल रंग का बॉर्डर होता है। अगर आप भी इस बार दुर्गा पूजा में लाल पाड़ साडी पहनने के बारे में सोच रही हैं तो हम आपको कुछ फेमस सेलेब्रिटी की लुक्स दिखा रहे हैं, जिनको देख कर आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

NORA FATEHI

नोरा फतेही अपने लुक्स को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। आप भी इस बार दुर्गा पूजा में नोरा फतेही की तरह रेड बॉर्डर वाली चिकनकारी साड़ी पहनकर स्टनिंग लुक पा सकती हैं। गोल्डन एम्ब्रॉयडरी के साथ रेड बॉर्डर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी के साथ रेड बॉर्डर काफी जंच रहा है।

विद्या बालन

Related News
1 of 6

वहीं अष्टमी पर आपके लिए विद्या बालन की तरह यह लाल पाड़ सादा साड़ी  परफेक्ट रहेगी। आप अपनी इस साड़ी लुक को मिनिमल मेकअप और हेयर बन के साथ कंप्लीट कर सकती हैं।

स्वास्तिका

इस दुर्गा पूजा आप अपनी लुक को सिंपल रखना चाहती हैं तो स्वास्तिका मुखर्जी की तरह लाल पाड़ सादा साड़ी पहन सकती हैं। यह कॉटन की साड़ी काफी कंफर्टेबल रहेगी और गर्मी में आरामदायक भी रहेगा।

जैकलिन

अगर आप मॉडर्न फैशन वर्ल्ड में ट्रेडिशनल साड़ी को इंडोवेस्टर्न लुक देना चाहती हैं तो आप जैकलीन फर्नांडीज की तरह अपनी लाल पाड़ सादा साड़ी को मॉडर्न टच देकर पहन सकती हैं।

ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...