सवधान ! कोरोना के 5 संदिग्ध अस्पताल से भागे…

पूरे शहर में नाकाबंदी कर पांचों संदिग्धों को खोजा जा रहा है।

0 49

चीन से शुरु हुई कोरोना वायरस के कहर ने पूरे विश्व में अफरा-तफरी मची हुई है। कोरोना वायरस से लोग इतने ज्यादा खौफजदा हैं कि अस्पताल में अकेले रहकर इलाज भी नहीं कराना चाहते।(Careful) कई तो जांच कराने से भी बच रहे हैं। वहीं भारत में भी कोरोना को लेकर सरकार सख्ती से पेश आ रही है।

सरकार की इतनी सख्ती के बावजूद महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आयी है। यहां एक अस्पताल से कोरोना वायरस के पांच संदिग्ध मरीज फरार हो गए।(Careful) मरीजों के अस्पताल से भागने के बाद हड़कंप मच गया। इस दौरान पूरे नागपुर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। अब इन मरीजों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें.. कोरोना वायरस को लेकर सेना ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम…

दहशत में पूरा शहर…

Related News
1 of 1,033

दरअसल घटना नागपुर के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की है, यहां कोरोना के पांच संदिग्ध भर्ती थे। इन्हें संक्रमण की जांच के लिए अलग से बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। लेकिन ये पांचों शुक्रवार 13 मार्च की देर रात भाग गए।जिसके बाद पूरे शहर में दहशत का महौल है। वहीं घटना की जानकारी होने के बाद नागपुर पुलिस ने पूरे शहर में जवानों को हाई अलर्ट पर तैनात कर दिया गया है। पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। संदिग्धों को खोजा जा रहा है।

 अत तक 17 मामले मरीज मिले…

बता दें कि महाराष्ट्र में अब तक पुणे में 10, मुंबई और नागपुर में 3-3 और ठाणे में कोरोना वायरस से संक्रमित एक मामला सामने आया है। नागपुर में 15 फरवरी से अब तक इटली, जर्मनी, चीन, फ्रांस, स्पेन, ईरान औऱ दक्षिण कोरिया की यात्रा करने वाले लोगों को नागपुर एयरपोर्ट पर अलग से जांच हो रही है।

ये भी पढ़ें.. corona का असर, पूरे दिन जारी रहा सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...