भूखे मजदूरों की हालत देख भावुक हुए BJP विधायक, अधिकरियों पर फूटा गुस्सा

विधायक (BJP MLA) के आधे घंटे इंतजार के बाद सिटी मजिस्ट्रेट जय प्रकाश व एसडीएम मौके पर पहुँचे। विधायक ने सवाल किए तो सिटी मजिस्ट्रेट गोलमाल जवाब देकर बात काटने का प्रयास किए..

Written By :

SK Sharma

Updated

May 12, 2020

बहराइचः भूखे पेट मजदूरों को पैदल आते देख विधायक (BJP MLA) ने उनकी व्यथा सुनी तो दिल पसीज गया। डीएम को जानकारी देने के आधे घंटे बाद सफाई पेश कर रहे एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट को जमकर फटकार लगाई। जिला प्रशासन पर सरकार के मंशा रूप काम न करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की। विधायक की नाराजगी से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। सभी मजदूरों की जांच के बाद किट के साथ उनके घर तक वाहन से भेजने के विधायक ने निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें..बहराइचः तेज आंधी ने ली दो मासूम भाइयों की जान

डीएम को फोन पर दी जानकारी

महसी विधायक सुरेश्वर सिंह (BJP MLA) भाजपा कार्यालय से अपने आवास के लिए जा रहे थे रास्ते मे एक मजदूर पैदल जाता हुआ दिखाई पड़ा तो विधायक उसे अपने वाहन में बैठाकर खाना खिलाने के के लिए अपने आवास जा रहे थे।विधायक शहर के गांधी स्कूल के पास पहुँचे ही थे कि देखा सामने से लगभग 70 मजदूर पैदल ही चले आ रहे हैं। इस पर विधायक ने डीएम शंभु कुमार को फोन पर जानकारी दी, लेकिन डीएम ने अधिकारियों के मुस्तैद होने की बात कह सिटी मजिस्ट्रेट को भेजने की बात कही।

विधायक (BJP MLA) के आधे घंटे इंतजार के बाद सिटी मजिस्ट्रेट जय प्रकाश व एसडीएम मौके पर पहुँचे। विधायक ने सवाल किए तो सिटी मजिस्ट्रेट गोलमाल जवाब देकर बात काटने का प्रयास किए। इस पर विधायक का पारा चढ़ गया और दोनों अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। विधायक के निर्देश के बाद सभी को भोजन की व्यवस्था कराने की बाद अधिकारियों ने कही।

काम नही कर रहा जिला प्रशासन

विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन काम नही कर रहा है। फोन करके जानकारी देने पर जिस तरह बताया गया कि सारे अधिकारी मौजूद है और आधे घंटे बाद अधिकारी पहुँच रहे हैं। इससे साफ है कि जिले के अधिकारी सरकार के मंशा स्वरूप काम नही कर रहे हैं।

कहा हुई लापरवाही, होंगी जांच

मजदूर पैदल क्यों आ रहे हैं और इनकी जांच क्यों नही कराई गई। पैदल चलने के लिए रोक गया है इसके बाद भी मजदूर पैदल चलकर अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। इन सब बिंदुओं पर जांच की जाएगी। फिलहाल सभी को किट देने का बाद इन्हें वाहन से छोडवाया जाएगा।

ये भी पढ़ें..बहराइचः बंद कमरे में मिला सिपाही शव, मचा हड़कंप

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, बहराइच)