पति की दूसरी शादी से नाराज़ पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, 4 लोग जिंदा जले

0 108

बिहार के दरभंगा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां घरेलू कलह में एक पत्नी ने अपने ही घर में आग लगा दी जिससे चार लोगों की जलकर मौत हो गई। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार के शेखपुरा मुहल्ला की है. मिली जानकारी के मुताबिक खुर्शीद आलम की दो बीवियों के बीच आपस में विवाद रहता था। इसी विवाद में उसकी पहली बीवी परवीन ने शनिवार तड़के गुस्से में आ कर घर में आग लगा दी।

ये भी पढ़ें..IPL 2022: आईपीएल के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास का किया एलान, जाने क्या है वजह

इस अग्निकांड में घर को आग लगाने वाली परवीन समेत चार लोगों की जलने से मौत हो गई। इस घटना में बुरी तरह से झुलसे खुर्शीद आलम और उसकी दूसरी पत्नी रोशनी खातून को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती करवाया गया था। लेकिन इलाज के दौरान दोनों की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मिस्त्री का काम करने वाले खुर्शीद आलम का निकाह लगभग दस साल पहले बीबी परवीन से हुई थी।

लेकिन संतान नहीं होने पर खुर्शीद ने दो साल पहले पड़ोस के गांव की रोशनी खातून से दूसरी शादी कर ली। अपने शौहर के दूसरी निकाह से परवीन खुश नहीं थी। वो इसका विरोध करती थी। उसने शौहर खुर्शीद को बुरा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। इस मामले को लेकर खुर्शीद आलम की दोनों बीवियों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था।

Related News
1 of 777

पूरे मामले पर मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार ने चार लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि यह घटना शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे की है। अस्पताल में भर्ती खुर्शीद आलम ने मरने से पहले पुलिस को अपना बयान दिया था जिसके मुताबिक उसकी पहली बीवी को कुछ लोगों ने उकसाया है जिसके कारण उसने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने भड़काने वाले का नाम बताने से इनकार किया है। पुलिस खुर्शीद आलम के बयान पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

भी पढ़ें..सलमान खान को धोखा दे इस इंसान से सोनाक्षी ने कर ली सगाई, शेयर की तस्वीरें

ये भी पढ़ें..प्रियंका चोपड़ा की बेटी लंबे अरसे के बाद आई घर, प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...