होमगार्ड जवान को 100 मीटर तक घसीटते रहे अपराधी फिर भी नहीं छोड़ी बंदूक…

प्रदेश में अपराधी बेखौफ है और लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे है. वहीं अपराधियों ने पुलिस को अपना शिकार बनाना शुरु कर दिया है. इस कड़ी में शुक्रवार को अपराधियों ने होमगार्ड जवान

Written By :

SK Sharma

Updated

October 17, 2020

प्रदेश में अपराधी बेखौफ है और लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे है. वहीं अपराधियों ने पुलिस को अपना शिकार बनाना शुरु कर दिया है. इस कड़ी में शुक्रवार को अपराधियों ने होमगार्ड जवान पर हमला कर हथियार लूटने का प्रयास किया और हथियार के साथ होगमार्ड जवान को करीब 100 मीटर तक घसीट ले गए.

ये भी पढ़ें..बिहार चुनाव: महागठबंधन ने जारी किया संकल्प पत्र, तेजस्वी बोले-10 लाख युवाओं को देंगे नौकरी

हालांकि होमगार्ड जवान ने अपनी जान पर खेल कर राइफल व गोलियों को लुटने से बचा लिया. इस दौरान होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गश्ती पर था होमगार्ड जवान

बता दें कि घटना पश्चिम चंपारण (बेतिया) के शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज सिकटा पथ पर बाजार समिति के पास की है. बताया जा रहा है कि मझौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले होमगार्ड जवान रमतुल्लाह मिंया की ड्यूटी चुनाव को लेकर शिकारपुर थाना में लगाया गयी.

DG Rakesh Kumar Mishra says Now Home Guards Able to Become Commandos | अब  होमगार्ड के तेज-तर्रार और नए जवान बन सकेंगे कमांडो, जल्द दी जाएगी ट्रेनिंग  | Hari Bhoomi

शुक्रवार देर रात लगभग दो बजे होमगार्ड जवान शिकारपुर थाना के जमादार सत्येन्द्र यादव के साथ गश्ती में थे. तभी सिकटा नरकटियागंज पथ पर बाजार समिति के पास बाइक पर सवार दो अपराधी आए और पुलिस की गाड़ी के पास खड़े जवान की राइफल छीनकर भागने की कोशिश करने लगे. लेकिन, होमगार्ड जवान ने राइफल नहीं छोड़ी.

साथी पुलिस जवान दौड़ने पर बची जान

इस दौरान अपराधियों ने होमगार्ड जवान को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गए. वहीं पास में ही मौजूद साथी पुलिस जवान दौड़े तो अपराधी रायफल छोड़कर फरार हो गए.फिलहाल गंभीर रुप से घायल होमगार्ड जवान का इलाज चल रहा है जबकि पुलिस अपराधियों का तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें..दारोगा जी ने प्रेमिका से थाने में की शादी, एसपी साहब ने दिया आशिर्वाद..

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )