लखनऊ से बड़ी खबर, सगे भाइयों को घर में ही बंधक बनाया और फिर…

लखनऊ–निशातगंज की सातवीं गली में मनीष शर्मा नामक युवक अपने भाई मोनू के साथ रहता है। उसी पैतृक मकान में उसके बड़े भाई, भाभी और भतीजे भी रहते हैं। मनीष के मुताबिक पूरे मकान पर उनका बड़ा भाई कब्जा करना चाहता है और जिस 1 कमरे में मनीष व मोनू रहते हैं। उन्हें बाहर निकाल पूरे मकान पर कब्जे की कोशिश कई बार बड़े भाई व उनके दबंग भतीजे कर चुके हैं। यह भी पढ़ें-लॉकडाउन के कारण मायके में फंसी पत्नी तो पति ने बहन से कर डाली शादी बीती रात फिर विवाद हुआ।नशे में धुत बड़े भाई व भतीजे

Written By :

Shweta Singh

Updated

May 18, 2020

लखनऊ–निशातगंज की सातवीं गली में मनीष शर्मा नामक युवक अपने भाई मोनू के साथ रहता है। उसी पैतृक मकान में उसके बड़े भाई, भाभी और भतीजे भी रहते हैं। मनीष के मुताबिक पूरे मकान पर उनका बड़ा भाई कब्जा करना चाहता है और जिस 1 कमरे में मनीष व मोनू रहते हैं। उन्हें बाहर निकाल पूरे मकान पर कब्जे की कोशिश कई बार बड़े भाई व उनके दबंग भतीजे कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें-लॉकडाउन के कारण मायके में फंसी पत्नी तो पति ने बहन से कर डाली शादी

बीती रात फिर विवाद हुआ।नशे में धुत बड़े भाई व भतीजे ने मनीष व मोनू को उनके कमरे में घुसकर जमकर पीटा। लोहे की राड से सिर फोड़ दिया। कमरे का सामान बाहर फेंक दिया। फिर भी जब मनीष व मोनू ने मकान छोड़ने से इनकार किया तो उन्हें उन्हीं के कमरे में रस्सी से बांध बंधक बना दिया। फिर बड़े भाई, भाभी और भतीजे ने कमरे में आग लगाने की योजना बनाई। 1 भतीजा बाइक से पैट्रोल निकाल लाया। इस दौरान करीब 4 घंटे दोनो भाई बंधक बने रहे। किसी तरह मौका पाकर 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आजाद कराया।

महानगर कोतवाली का ढुलमुल रवैया –

पीआरवी के जवान जब दोनों पक्ष को लेकर थाने गए तो पुलिस को दोनो पक्षों ने तहरीर दी। पुलिस ने खून बहते मनीष व मोनू का मेडिकल कराने तक की जरूरत नहीं समझी और तहरीर लेकर सुबह आने की बात कहकर घर भेज दिया। दोपहर में जब मनीष एफ आई आर की कापी लेने थाने गया तो जवाब मिला अभी नहीं हुई है। मामला चौकी इंचार्ज चंद्रकांत मिश्रा के पास है उनसे बात करो। फिलहाल दबंग भाई व भतीजे फिर मनीष को धमकियां दे रहे हैं और मनीष थाने के चक्कर काट रहा है।

ये भी पढ़ें..हादसे घायल श्रमिक निकलें Corona पॉजीटिव, मचा हडकंप