कोरेंटाईन हुए मेडिकल स्टाफ का डांस करता Video मचा रहा धमाल

वायरल हो रहे video में डांस कर रहे ये सभी मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी हैं, जो 14 दिनों की कोरेंन टाईन अवधि को पूरा कर अपने अपने घर जाने वाले हैं। इसी खुशी में कोरोना से जंग जीतकर अपने...

Written By :

SK Sharma

Updated

May 16, 2020

बहराइचः कोरोना के कहर के बीच तमाम तरह की हौसला बढ़ाने वाली जिंदादिली की तमाम तस्वीरें जगह जगह से सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में बहराइच जिले के मेडिकल कालेज से भी एक जिंदादिली की तस्वीर सामने आई है, जिसमें मेडिकल स्टाफ का डांस करते वीडियो (video) बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें..Barabanki: एक ही परिवार से उठी चार अर्थिया, पूरा गांव हुआ गमगीन

मौजूदा वक़्त में जहाँ कोरोना के क़हर ने लोगों के चेहरे से हसी और खुशी मानों छीन ली है, वहीं बहराइच के मेडिकल कालेज से निकल कर बाहर आई ये नायाब तस्वीर कहीं न कहीं लोगों के चेहरे पर कुछ पल के लिये मुस्कान लाने के लिये काफी है।

तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो…

बता दें कि वायरल हो रहे video में डांस कर रहे ये सभी मेडिकल कालेज के कर्मचारी हैं, जो 14 दिनों की कोरेंन टाईन अवधि को पूरा कर अपने अपने घर जाने वाले हैं। इसी खुशी में कोरोना से जंग जीतकर अपने घर जाने की खुशी में मेडिकल कालेज के कर्मचारी झूम के नाचते नजर आए।

प्रभु देवा के हिट गाने…. “मुक्कालामुकाबलाओ_लैला” सुपरहिट गाने की धुन पर जमकर डांस का स्टेप पेश करते नज़र आ रहे , मेडिकल स्टाफ के कोरोना वॉरियर्स का ये मनमोहक डांस सोसल प्लेटफार्म पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें..संपादक राजद्रोह में गिरफ्तार, लिखी थी ऐसी खबर…

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, बहराइच)