ऋषभ पन्त के लिए आज होगा करो या मरो का मुकाबला, आज मुंबई के हांथों में इन टीमों की किस्मत

आईपीएल में हुए अब तक के मुकाबले में आज सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला होगा।

आईपीएल में हुए अब तक के मुकाबले में आज सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला होगा। यह हाईवोल्टेज मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वही आज दिल्ली के लिए आज करो या मरो की स्थिति रहेगी। वहीं प्लेऑफ में पहुंचने वाली सीजन की चौथी टीम बनने के लिए दिल्ली को आज हर हाल में मुंबई के खिलाफ अपनी दिलेरी दिखानी होगी। इस मैच को जीतते ही दिल्ली IPL 2022 प्लेऑफ का टिकट कटा लेगी। तो विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को बाहर होना पड़ेगा।

दिल्ली के लिए करो या मरो का मुकाबला:

बता दें कि दिल्ली 13 मैचों में से सात में जीत और छह हार के बाद 14 अंक लेकर पांचवें नंबर पर है। दिल्ली के लिए अच्छी बात यह है कि उसका नेट रन रेट प्लस में है। वहीं दिल्ली अगर आज मुंबई को हरा देती है तो वह प्लस नेट रन रेट के आधार पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

अब दिल्ली IPL  में जीत चुकी हैं इतने रन:

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अब तक कुल 31 मैच खेले गए हैं, जिसमें दिल्ली ने 15 जबकि मुंबई ने इससे एक ज्यादा जीते हैं। मुंबई के खिलाफ दिल्ली का औसत स्कोर 146 का है जबकि दिल्ली के खिलाफ मुंबई का औसत स्कोर 162 का है। मुंबई के खिलाफ दिल्ली के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 333 जबकि रोहित शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ सबसे ज्यादा 910 रन बना चुके हैं।

मुंबई की प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान)  ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तियकेय, जयदेव उनादकट/अर्जुन तेंदुलकर, रिली मेरेडिथ।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11

सरफराज खान, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ललित यादव, रॉवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्किया और खलील अहमद।

 

भी पढ़ें..सलमान खान को धोखा दे इस इंसान से सोनाक्षी ने कर ली सगाई, शेयर की तस्वीरें

ये भी पढ़ें..प्रियंका चोपड़ा की बेटी लंबे अरसे के बाद आई घर, प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

cricketDC vs MIDC vs MI Head to HeadDC बनाम MIDelhi Capitals vs Mumbai IndiansDelhi Capitals vs Mumbai Indians Head to Head RecordsDelhi vs Mumbai Head to Headhindi cricket newsIPL 2022IPL 2022 playoffIPL 2022 Playoff EquationsIPL 2022 प्लेऑफMumbai Indians vs Delhi CapitalsMumbai Indians vs Delhi Capitals Head to Head RecordsPlayoff EquationRishabh pantRohit sharmaWankhede Stadiumआईपीएल 2022आईपीएल 2022 प्लेऑफ समीकरणऋषभ पंतक्रिकेटदिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंसदिल्ली बनाम मुंबई के बीच हेड टू हेडप्लेऑफ में पहुंचने का समीकरणरोहित शर्मावानखेड़े स्टेडियमहिंदी क्रिकेट न्यूज
Comments (0)
Add Comment