अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई

न्यूज डेस्क —  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को  54 वर्ष के हो गए। वहीं जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि उनकी दृढ़ता और कठिन परिश्रम पार्टी के लिए मूल्यवान संपत्ति है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि अमित भाई के नेतृत्व में पूरे भारत में पार्टी का महत्वपूर्ण विस्तार हुआ है। उनकी दृढ़ता और कठिन परिश्रम पार्टी के लिए मूल्यवान संपत्ति है। प्रधानमंत्री ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की भी कामना की।

गौरतलब है कि अमित शाह को चुनावी बाजी पलटने में महारत हासिल है। इसी कारण बीजेपी का अध्यक्ष बनते समय उन्हें ‘आधुनिक चाणक्य’ भी बताया गया।

 

Comments (0)
Add Comment