अब बसों में महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर, तुरंत करें शिकायत

लखनऊ–प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों को रोकने के लिए परिवहन निगम प्रतिबद्ध है। इसको ध्यान में रखते हुए बसों में सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए रोडवेज बसों में जल्द ही हेल्पलाइन शुरू की जा रही है।

रोडवेज प्रबंधन ने अब तक 52 पिंक बसों की महिला यात्रियों को हेल्पलाइन 112 पर शिकायत की सुविधा दे रखी है। इसके अलावा रोडवेज के सभी यात्रियों की शिकायतों के लिए 18001802877 नंबर पर कॉल करने की सुविधा है। ट्विटर और वॉट्सऐप भी पहले से चल रहा है। हालांकि अब तक महिलाओं के लिए अलग से कोई सुविधा नहीं थी।

हेल्पलाइन 8114277777 पर शिकायतें सुनने वाली भी महिलाएं ही होंगी। इससे महिलाओं को अपनी दिक्कत बताने में झिझक नहीं होगी। रोडवेज अफसरों के अनुसार इस पहले चरण में हेल्पलाइन सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक काम करेगी। जरूरत पड़ने पर समय सीमा और बढ़ाई जाएगी। हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतें जिस परिक्षेत्र से संबंधित होंगी, वहीं की हेल्पलाइन पर उसे फॉरवर्ड कर दिया जाएगा। इसके बाद अधिकारी सीधे शिकायत का निस्तारण करेंगे।

helpline for women in bus
Comments (0)
Add Comment