शरीर की 570 हड्डियां टूटने के बाद भी ऐसे लोगों को हंसाता था ये शख्स

इंटरनेशनल डेस्क– क्या कोई व्यक्ति शरीर की 570 हड्डियां टूट जाने के बाद भी किसी को हसा सकता है तो इसका जवाब है हां, क्योंकि ये कहानी फिल्मी नही बल्कि ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले स्वीन्टीन केनिहाल ने ऐसा हकीकत में कर दिखाया है।

जानकारी के मुताबिक वे लोगों को हंसाने के कॉमेडी करते थे। 43 साल की उम्र में संभवत: अस्थमा की वजह से उनकी मौत हो गई है। लेकिन उनकी जिंदगी के बारे में कई दिलचस्प कहानियां हैं।

डिसैबिलिटी अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले, एन्टरटेनर और राजनेता के तौर पर केनिहान ने पहचान बनाई थी। वे ऑस्ट्रेलिया के एडेलेड में रहते थे। बचपन से ही वे कमजोर हड्डियों से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे।

जिंदगी भर में उनकी 570 हड्डियां टूट गई थी। परिवारवालों ने उन्हें बेहद बहादुर बताया है। मेडिकल कारणों से उनकी हाइट कम थी। टीवी चैनल पर अपनी जिंदगी से जुड़ा शो उन्होंने पेश किया जिससे उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। हाल ही में केनिहान ने एक फेस्टिवल में कॉमेडी शो किया था और अपनी ऑटोबायोग्राफी भी प्रकाशित की थी।

Comments (0)
Add Comment