अभिनेता पुनीत राजकुमार का हार्ट-अटैक से हुआ निधन, फिल्मी बैकग्राउंड से थे माता-पिता

कन्नड़ सिनेमा जगत के अभिनेता पुनीत राजकुमार ने 46 साल की उम्र में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

0 335

कन्नड़ सिनेमा जगत के अभिनेता पुनीत राजकुमार ने 46 साल की उम्र में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत 6 महीने की उम्र में ही कर दिया था। पुनीत एक अभिनेता होने के साथ-साथ प्लेबैक सिंगर, टीवी प्रेजेंटर और प्रोड्यूसर भी थे। उनकी इस दुनिया से जाने की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है।

पुनीत राजकुमार

अभिनेता पुनीत के पिता राजकुमार भी इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे। पुनीत जब छोटे थे तब उन्हें उनकी बहन के साथ फिल्म के सेट पर ले जाया करते थे। पुनीत का जन्म चेन्नई में 17 मार्च, 1975 को हुआ था।

P 4

पुनीत की मां प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर थीं और पिता सिनेमा के लेजेंडरी एक्टर और सिंगर थे। उनके पिता का नाम महान कलाकारों में शुमार किया जाता है। वहीं अभिनेता के करियर के बारे में बात की जाए तो उन्होंने 6 महीने की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। पुनीत ने बतौर लीड अभिनेता अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘अप्पू’ से की थी, जो 2002 में रिलीज हुआ था।

5

Related News
1 of 14

अभिनेता को अप्पू फिल्म के बाद से उन्हें खूब सराहना मिली थी। उन्होंने बतौर लीड अभिनेता 29 फिल्मों में काम किया है। दरअसल पुनीत ने चाइल्ड आर्टिस्ट कई हिट फिल्मे भी की है।

P 3

पुनीत को बतौर अभिनेता महज 10 साल की उम्र में ही नेशनल अवॉर्ड जीत लिया था। वो सिनेमा इंडस्ट्री में महंगे अभिनेता शुमार किए जाते हैं।

 

ये भी पढ़ें.. 20 साल की युवती के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...