जानें कितने रईस हैं ‘कालीन भैया, पंकज त्रिपाठी की कुल संपत्ति सुनकर खड़े हो जाएंगे कान

बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके एक्टर पंकज त्रिपाठी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आज पंकज त्रिपाठी का जन्मदिन है। 5 सितंबर 1976 को बिहार के छोटे से गांव बेलसंद (नजदीक गोपालगंज) में जन्मे पंकज 45 साल के हो गए हैं।

Written By :

SK Sharma

Updated

September 5, 2021

बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके एक्टर पंकज त्रिपाठी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आज पंकज त्रिपाठी का जन्मदिन है। 5 सितंबर 1976 को बिहार के छोटे से गांव बेलसंद (नजदीक गोपालगंज) में जन्मे पंकज 45 साल के हो गए हैं।

ये भी पढ़ें..टोक्यो पैरालंपिक में भारत पर हुई सोने-चांदी की बारिश, 5 स्वर्ण समेत जीते कुल 19 मेडल

पंकज त्रिपाठी के पास 40 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति

pankaj tripathi birthday

अपने शानदार अभिनय से लाखों लोगों का दिल जीत चुके पंकज त्रिपाठी ने काफी संघर्ष करने के बाद फिल्मी दुनिया में एक खास मुकाम बनाया है। छोटे छोटे रोल्स करने वाले पंकज आज बी टाउन के सबसे महंगे एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। लोअर मिडिल क्लास फैमिली से निकलकर मिर्ज़ापुर के ‘कालीन भैया’ आज एक रॉयल लाइफ जी रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक पंकज त्रिपाठी के पास 40 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। साल 2021 में उनका नेट वर्थ 5.5 मिलियन डॉलर बताया गया है।

माता-पिता के साथ पंकज

एक महीने 30 लाख रुपये से ज्यादा कमाते हैं कालिन भैया

एक महीने में पंकज त्रिपाठी 30 लाख रुपए से ज़्यादा कमाते हैं। बात करें अगर उनकी सालभर में कमाई की तो वो 4 करोड़ रुपए के आस पास है। इसके अलावा पंकज का मुंबई के मड आइलैंड में आलीशान घर है। साथ ही बेलसंद में भी उनके पास घर है जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपए बताया जाता है। पंकज के पास कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज भी है।

उनके पास Mercedes-Benz E200, Toyota Fortuner, Mercedes ML 500 जैसी और भी कई गाड़ियां हैं। बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज त्रिपाठी एक फिल्म के लिए 3-4 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। साथ ही फिल्म के प्रॉफिट में भी उनका हिस्सा रहता है। ब्रांड इंडोर्समेंट के लिए पंकज 1-2 करोड़ रुपए वसूलते हैं।

ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)