नहीं थम रहा तबादला, अब इतने IPS अफसरों का टांसफर, ये रही लिस्ट

कोरोना काल में भी प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का दौर जारी है। शासन ने एक बार फिर बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय पुलिस सेवा ( IPS) के अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके अलावा राज्य शासन ने..

Written By :

SK Sharma

Updated

July 16, 2020

कोरोना काल में भी प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का दौर जारी है। शासन ने एक बार फिर बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय पुलिस सेवा ( IPS) के अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके अलावा राज्य शासन ने अब भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों के तबादले किये हैं।

IPS

गृह विभाग की ओर से बुधवार को कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी की गई हैं। कोरोना काल में प्रशासनिक दृष्टिकोण से छह आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें..नहीं थम रहा IPS अफसरों का तबादला, अब इतने अधिकारियों का ट्रांसफर, ये रही लिस्ट…

इन IPS अधिकारियों का हुआ तबादला

IPS

बता दें कि मध्य प्रदेश प्रशासन ने 6 IPS अफसरों के तबादले किये हैं, जिसमें आसुतोष रॉय को एडीजी, जेल मुख्यालय भोपाल बनाया गया है, वहीं राजाबाबू सिंह को एडीजी, पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी मिली है। जेएस कुशवाहा को आईजी, होशंगाबाद बनाया गया है और राजेश कुमार एसपी, गुना होंगे। वहीं अविनाश शर्मा को आईजी, ग्वालियर जोन बनाया गया है और तरुण नायक एआईजी, पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाए गए हैं।

ये रही लिस्ट…
आईपीएस आसुतोष रॉय – एडीजी, जेल मुख्यालय भोपाल

IPS राजाबाबू सिंह – एडीजी, पुलिस मुख्यालय भोपाल

आईपीएस जेएस कुशवाहा – आईजी, होशंगाबाद

आईपीएस राजेश कुमार – एसपी, गुना

आईपीएस अविनाश शर्मा – आईजी, ग्वालियर जोन

आईपीएस तरुण नायक – एआईजी, पुलिस मुख्यालय भोपाल

ये भी पढ़ें...एक बार फिर बड़े पैमाने पर IPS अफसरों का तबादला, लिस्ट जारी..