नाबालिग लड़की के साथ 6 महीने में 400 लोगों ने किया रेप, पुलिस पर भी इस घिनौनी वारदात में शामिल होने का आरोप

महाराष्ट्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।

0 1,283

महाराष्ट्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक सोलह वर्षीय नाबालिग के साथ पिछले कई महीनों से दुष्कर्म हो रहा था। नाबालिग के साथ बलात्कार करने वाले एक, दो, तीन नहीं बल्कि 400 लोगों ने  दरिंदगी की और अपनी हवस का शिकार बनाया। वही मामला सामने आने पर पुलिस भी हैरत में पड़ गई और केस दर्ज कर आरोपियों की छानबीन करना शुरू कर दी है।

400 से अधिक लोगों ने किया रेप:

जानकारी के मुताबिक यह शर्मनाक घटना महाराष्ट्र के बीड का है। इस घटना के बारे में बीड के एसपी राजा रामास्‍वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ 6 महीने में करीब 400 से अधिक लोगों ने बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीने से लड़की के साथ दुष्कर्म हो रहा था और इसमें पुलिस वाले भी शामिल थे।

पीड़िता ने दिया बयान:

बाल कल्याण समिति के प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट को नाबालिग पीड़िता ने बताया कि ‘मेरे साथ कई लोगों ने दुष्कर्म किया है और जब मैं आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए अंबाजोगाई पुलिस स्टेशन गई लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई।  इतना ही मेरे साथ एक पुलिस कर्मचारी ने भी दुष्कर्म किया’’।

Related News
1 of 789

पुलिस ने आरोपियों को किया गिफ्तार:

आपको बता दें इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिग पीड़िता 2 महीने की गर्भवती भी है। पीड़िता के बयान के आधार पर चाइल्‍ड मैरिज एक्‍ट, दुष्‍कर्म, छेड़खानी और पॉस्‍को के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

ये भी पढ़ें.. 20 साल की युवती के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...