2 पुलिसकर्मियोें ने माफिया के साथ मिलकर ‘सिपाही’ को बेहरमी से पीटा, फिर किया ये काम…

पुलिसकर्मियों की शर्मनाक करतूत महकमे में चर्चा का विषय बनी हुई है. 2 कांस्टेबलों खाकी को शर्मसार करते हुए बजरी माफिया गठजोड़ कर अपने साथी अपने ही साथी सिपाही पर जानलेवा हमला कर दिया.

Written By :

SK Sharma

Updated

December 7, 2020

पुलिसकर्मियोें की शर्मनाक करतूत महकमे में चर्चा का विषय बनी हुई है.
2 कांस्टेबलों खाकी को शर्मसार करते हुए बजरी माफिया गठजोड़ कर अपने साथी अपने ही साथी सिपाही पर जानलेवा हमला कर दिया.

जमकर पिटाई करने के बाद आरोपी दोनों पुलिसकर्मियोें ने अपने साथी को बंधक बनाकर उसका वीडियो भी बनाया. मामला सामने आने के बाद महकमे में हड़कंम मचा हुआ है.

ये भी पढ़ें..अखिलेश के बाद पूर्व सांसद धर्मेद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया

लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा सिपाही…

हालांकि किसी तरह से उनके चुंगल से छूटकर लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा. जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं एसपी ने दोनों कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक बता दें कि घटना राजस्थान के जयपुर की है जहां फागी थाना क्षेत्र में शनिवार रात दो कांस्टेबलों ने बजरी माफिया के साथ मिलकर अपने तीसरे कांस्टेबल साथी पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुये उसे बंधक बना लिया. बाद में तीनों ने मिलकर उस कांस्टेबल को जमकर पीटा. पीड़ित कांस्टेबल को आरोपियों ने बंधक बनाकर रखा.

Rajasthan Police

फंसाने के लिए जेब रुपये ठूंसकर बनाया वीडियो

इस दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया. बताया जा रहा है कि बजरी माफिया के साथ जुड़े कांस्टेबलों ने इस दौरान पीड़ित कांस्टेबल की जेब में रुपये ठूंसकर उसे भ्रष्टाचार के आरोप में फंसाने का प्लान भी बनाया था. लेकिन मंसूबों पर कामयाब नहीं हो सके.किसी तरह पीड़ित सिपाही उनके चुंगल से भाग निकला और फागी थाने पहुंचकर आपबीती बताई.

एसपी ने की कड़ी कार्यवाई…

उधर मामले की जानकारी होते ही एसपी जयपुर ग्रामीण शंकर दत्त शर्मा ने सख्ती दिखाते हुये आरोपी दोनों कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया.

वहीं पीड़ित सिपाही की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. शनिवार रात को हुये इस घटनाक्रम को पुलिस रविवार को दिनभर दबाने का प्रयास करती है, लेकिन शाम होते-होते मामले की परतें खुल गईं.

ये भी पढ़ें..प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा को कोहली ने उल्टा लटकाया ! तस्वीरें हुई वायरल…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )