बहराइच में कोरोना हुआ बेकाबू , तहसीलदार समेत 17 लोग पाजिटिव

जनपद में कोरोना रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज देर शाम आयी रिपोर्ट में मोतीपुर तहसील के तहसीलदार समेत 17 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आने से स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रसाशन में हड़कंप मच गया ।

Written By :

Shweta Singh

Updated

July 24, 2020

बहराइच जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहें हैं , गुरुवार को देर शाम लखनऊ से आई रिपोर्ट में एक तहसीलदार समेत 17 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच हुआ है । इनमें से छह रोगी शहर के हैं ।

यह भी पढ़ें-पत्रकार की हत्या मामले में खाकी को लेकर अब उठी ये मांग…

जनपद में कोरोना रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज देर शाम आयी रिपोर्ट में मोतीपुर तहसील के तहसीलदार समेत 17 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आने से स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रसाशन में हड़कंप मच गया ।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुरेश कुमार सिंह ने बताया की लखनऊ और जिला मुख्यालय से आयी रिपोर्ट में मोतीपुर के तहसीलदार समेत शहर के 6, नानपारा के 4 रोगी संक्रमित मिले हैं , वहीं रिसिया, मिहींपुरवा, बाबागंज, फखरपुर, हुजूरपुर, नवाबगंज में एक-एक रोगी मिले हैं। इसके अलावा एक रोगी शहर से सटे गांव का निवासी है।